फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beating murder of farmer

किसान की पीट-पीट कर हत्या

Fri, 15 Apr 2016 02:04 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Beating murder of farmer
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
हरदुआगंज के गांव कलाई में एक खेत से दूसरे खेत में पानी चले जाने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की जान चली गई। इस मामले में महिला सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे गांव कलाई निवासी चन्द्रवीर पुत्र गजाधर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खेत से गेहूं का भूसा ढो रहे था। इस बीच गांव के ही सतेन्द्र पुत्र धर्मपाल सिंह की पत्नी व दो बेटे और अशोक आदि गेहूं की फसल कटाई को वहां आ गए। उन्होंने खेत में पानी आता हुआ देखा तो जानकारी लेने पर चंद्रवीर की पत्नी ने बताया कि कल शाम मूंग में पानी लगाया था। किसी करणवश उसके खेत में पानी आ गया। इस बात पर  उनमें कहा सुनी हो गई। फिर बात मारपीट तक पहुुच गई।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रवीर खेत की मेंड़ पर गिर गया और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इसके बाद उसेे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही एसओ रमाकंात पचौरी मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। सीओ अतरौली व एसपीआरए बृजेश कुमार आदि ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। मृतक के भाई सतपाल सिंह की तहरीर पर महिला सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed