{"_id":"5fb2ae138ebc3e9b8134a291","slug":"beaten-to-roadways-bus-driver-and-looted-akbarabad-news-ali2488519179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के परिचालक को पीटकर रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के परिचालक को पीटकर रुपये लूटे
विज्ञापन
बाइक सवार व रोडवेज कर्मियों के बीच होती मारपीट।
- फोटो : AKBARABAD
सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जीटी रोड पर पनैठी पुलिस चौकी के बगल में रोडवेज बस से परिचालक व चालक को खींचकर कुछ युवकों ने जमकर पिटाई की। उन्हें बचाने की कोशिश में यात्रियों से भी मारपीट व लूटपाट की। सड़क पर काफी देर तक आरोपियों ने अराजकता का माहौल बनाए रखा। परिचालक के अनुसार आरोपी टिकट काटने वाली मशीन को तोड़ने के साथ पास मौजूद 15 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी वाला माहौल बन गया। घायल परिचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना विजयगढ़ के गांव बरौठ निवासी उमेश रावत पुत्र महताब सिंह बुद्धविहार डिपो में चालक हैं। सोमवार की सुबह विजयगढ़ से बस लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। पनैठी पुलिस चौकी के समीप तिराहे पर जाम के कारण बस रुकी। इसी बीच बाइक पर कुछ युवक आए और बस के आगे बाइक खड़ी कर अंदर चढ़ गए। परिचालक प्रदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मलौई थाना विजयगढ़ को नीचे खींचकर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। चालक उमेश रावत बचाने पहुंचे तो उन्हें भी सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने टिकट काटने वाली मशीन तोड़ दी। परिचालक के अनुसार जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए।
चालक के अनुसार बस में उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। वह बचाने उतरीं तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट करते हुए सोने का पैंडल लूट लिया। इसी बीच कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। तीन आरोपी भागने में सफल रहे। लोगों के बुलाने पर पुलिस चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे। पकड़े गए आरोपियों को यात्रियों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
- मौके पर पूछताछ में मारपीट का मामला निकला। परिचालक की ओर से लूट की तहरीर मिली है। जांच में जो मामला सामने आएगा उसी अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। -उमेश चंद्र शर्मा, एसओ, अकराबाद।