{"_id":"67ab91cfa0c3d4802f0b2622","slug":"beat-pradhan-pati-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रधान पति को पीटा, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रधान पति को पीटा, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 11 Feb 2025 11:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:37 PM IST
सार
आरोपियों ने अजय को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीट दिया। जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना जवां क्षेत्र के पौहिना में आरोपियों ने प्रधान पति अजय पचौरी उर्फ मोनू को पीट दिया। आरोप है कि हमलावर अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
अजय ने बताया कि 7 फरवरी को वह विकास कार्य देखने के लिए गांव में पहुंचे थे। रात 08.30 बजे जब घर जा रहे थे गांव के ही धर्मवीर, नीरज पचौरी, देवेंद्र पचौरी, तुलसी, गौरव व प्रशांत ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीट दिया। जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन