फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bathroom dirty , homeopathy doctors not found

बाथरूम गंदे, होम्योपैथी के डॉक्टर नहीं मिले

Thu, 25 Jun 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Thu, 25 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. विकास सेठी ने बुधवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल और दीन दयाल संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सांसे अटकीं रहीं। डॉ. सेठी ने जिला अस्पताल में मंगलवार की रात को ही औचक निरीक्षण किया था, लेकिन बुधवार को सीएमओ कार्यालय में बैठकर स्टाफ के हाजिरी रजिस्टर तक मंगवा लिए। यहां के अलावा डॉ. सेठी गांधी नेत्र चिकित्सालय भी पहुंचे। जिला अस्पताल से बाहर निकले तो सिर्फ इतना ही कहा कि सब गड़बड़ है। बड़ी खराब स्थिति है।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल परिसर में ऐसा कोई विभाग नहीं छोड़ा जहां पर निरीक्षण के दौरान डॉ. सेठी को खामी न मिली हो। इसके लिए उन्होंने जमकर स्टाफ को फटकारा। हिदायत दे दी कि यह सब स्थिति वह शासन के समक्ष रखेंगे। जिला अस्पताल में डॉ. सेठी को एक डॉक्टर की छह हजार रुपये मांगने के लिए शिकायत की गई। बहार से दवाएं मंगाने और ठीक से इलाज न करने की भी शिकायतें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी वार्ड के पास में ही भयंकर गंदगी देख डॉ. सेठी ने कहा कि इस स्थिति में टीबी ठीक होगी या और फैलेगी? इस पर मौजूद स्टाफ दाएं बाएं झांकता नजर आया। आयुष वार्ड में होम्योपैथी के डॉक्टर ही नहीं मिले। यूनानी डॉक्टर आयुर्वेद की जगह और आयुर्वेद के डॉक्टर ओपीडी में मौजूद थे। इस पर डॉ. सेठी ने कड़ी नाराजगी जताई।

सीएमओ ऑफिस की एक महिला कर्मचारी पर 200 रुपये मांगने की शिकायत की गई। इसी दौरान सीएमएस कार्यालय में एक हाथ के फ्रैक्चर का केस आया। आरोप लगाया कि डॉक्टर 15 हजार रुपये मांग रहे हैं। डॉ. सेठी ने फोन पर किसी डीके नाम के विशेषज्ञ से परामर्श किया तो पाया कि इतना खर्चा आना स्वाभाविक है। इसके बाद मरीज को भरोसा दिलाया कि उसका सही से इलाज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed