फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Basic Education Minister Sandeep Singh hoisted the flag in Aligarh

स्वतंत्रता दिवस: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा का किया अवलोकन

Tue, 15 Aug 2023 11:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Aug 2023 11:16 PM IST
सार

शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वं स्वागत गीत की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर भारत को विकसित देश बनाने के लिए पंच प्राण की शपथ भी दिलाई गई। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

विज्ञापन
Basic Education Minister Sandeep Singh hoisted the flag in Aligarh
ध्वजारोहण करते बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधायक कोल अनिल पाराशर, डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट समेत अन्य अधिकारी भी थे। जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। हैबिटेट सेंटर में प्रोजेक्टर के माध्यम से 9 अगस्त से आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शुरू हुई तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों का बेसिक शिक्षा मंत्री ने अवलोकन किया।  

विज्ञापन


कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर अलीगढ़
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरन्तर तरक़्क़ी के पथ पर अग्रसर हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री को ओर विश्व भर की निगाहें हैं। आने वाले 5 वर्षों में भारत देश दुनिया की 5 बड़ी ताकतों में शुमार होगा। आज जो हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं, बड़ी कुर्बानियों के बाद हासिल हुई है। हम सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास पर गर्व होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजाद भारत देश को 77 वर्ष हुए हैं, पिछले 10 वर्षों में अलग पहचान बनाई है। इसका श्रेय भारत के एक-एक नागरिक को जाता है, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़कर भारत देश को अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया है। 
 
मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वं स्वागत गीत की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर भारत को विकसित देश बनाने के लिए पंच प्राण की शपथ भी दिलाई गई। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed