{"_id":"634477ca3aee710af558db66","slug":"bareilly-passenger-canceled-mahananda-and-gomti-express-arrived-hours-late-city-office-news-ali30235436","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली पैसेंजर रद्द, घंटों देरी से पहुंचीं महानंदा व गोमती एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली पैसेंजर रद्द, घंटों देरी से पहुंचीं महानंदा व गोमती एक्सप्रेस
विज्ञापन
बारिश के चलते जहां आमजनजीवन प्रभावित है तो वहीं इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। सोमवार को अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही तो गोमती, महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से अलीगढ़ पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मुरादाबाद मंडल के चंदौसी- हरदुआगंज रेल खंड के डिबाई रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरने के कारण बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया था। जबकि देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस सोमवार को अपने तय रूट से ही रवाना हुई। पहले इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया था, लेकिन रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी कम हो जाने पर ट्रेन को अपने निर्धारित मार्ग से चलाया गया।
इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे, आनंद विहार -मऊ एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट की देरी से अलीगढ़ पहुंची। नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन, कालका एक्सप्रेस समेत कई अन्य कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।