फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bar Association

अलीगढ़ः दि अलीगढ़ बार के चुनाव को दूसरे दिन भी नामांकन

Thu, 16 Dec 2021 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bar Association
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के 22 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। महासचिव संजय पाठक के अनुसार अध्यक्ष, महासचिव समेत आठ पदों के लिए निर्वाचन होगा। अध्यक्ष पद के लिए पांच व महासचिव पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जवाहर लाल बघेल, संजय कुमार सहगल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए हरिओम शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर प्रिय दर्शन शर्मा, कौशल कुमार ने नामांकन किया। महासचिव पद पर देवेंद्रपाल सिंह, अनूप कौशिक, संयुक्त प्रशासन के लिए हरेंद्र सिंह चौहान, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए तेजवीर सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर अनमोल पाराशर, मनोज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद को राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए योगेंद्र कुमार यादव, सतीश कलियर, अब्दुल वाहिद गाजी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए गौरव कुमार सिंह ने नामांकन किया। चुनाव के लिए चेयरमैन एल्डर कमेटी के शिशुपाल सिंह यादव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उधर, बार चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चुनाव में विभिन्न पदों के दावेदारों ने अधिवक्ता साथियों से जनसंपर्क करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विवाद में सुनवाई को आएगी अनुशासन समिति
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश गौतम एडवोकेट की शिकायत पर यूपी बार काउंसिल की अनुशासन समिति 20 दिसंबर को अलीगढ़ आ रही है। यहां सिविल बार एसोसिएशन में विपक्षियों को तलब कर सभी के पक्ष सुने जाएंगे। इस संबंध में दुर्गेश गौतम ने बताया कि उन्होंने खुद के साथ हुई घटना को लेकर पूर्व अध्यक्ष जगदीश सारस्वत व पूर्व अध्यक्ष गणेश शर्मा की शिकायत की थी। इस मामले में शिकायत का संज्ञान लेते हुए 20 दिसंबर को अलीगढ़ में आना नियत किया है। इसे लेकर दोनों को नोटिस जारी किए हैं। ये दोनों अपना पक्ष रखेंगे। इस विषय में जगदीश सारस्वत का कहना है कि वे अपना पक्ष अनुशासन समिति के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed