फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bansal Classes, which was operating without registration for seven years, sealed

Aligarh News: सात साल से बिना रजिस्ट्रेशन संचालित बंसल क्लासेज सील

Fri, 03 Jul 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bansal Classes, which was operating without registration for seven years, sealed
बंसल कोचिंग में सील लगाते अधिकारी। संवाद
शहर के किशनपुर तिराहा स्थित लक्ष्मीबाई मार्ग पर संचालित बंसल क्लासेज को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सील कर दिया। कोचिंग सेंटर पिछले सात वर्षों से बिना वैध नवीनीकरण के संचालित हो रहा था और नियमित रूप से कक्षाएं चल रही थीं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे जैसे ही क्लासेज संचालकों को शिक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, एडीए और अन्य विभागों की संयुक्त टीम के पहुंचने की सूचना मिली, तत्काल विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। हालांकि, टीम के पहुंचने पर कक्षाओं के संचालन के प्रमाण और आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
विज्ञापन



एडीआईओएस मनोज कुमार बरवार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बंसल क्लासेज का पंजीकरण वर्ष 2019 तक वैध था, लेकिन उसके बाद उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। निर्धारित मानकों का पालन न होने और वैध पंजीकरण न होने के कारण सेंटर को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि संचालकों को सभी आवश्यक मानक पूर्ण कर पुनः शिक्षा विभाग में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक नियमानुसार अनुमति प्राप्त नहीं होती, तब तक कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि जिले में 40 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हैं, जबकि डीआईओएस कार्यालय में मात्र 11 संस्थान ही पंजीकृत हैं। ऐसे में बिना अनुमति और मानकों की अनदेखी कर चल रहे संस्थानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अब तक जिले में 16 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed