{"_id":"6ab98d20ab9b6003580d039f","slug":"bank-strike-averted-work-continued-even-on-the-sunday-holiday-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1077194-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बैंकों की हड़ताल टली, रविवार को छु्ट्टी वाले दिन भी हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बैंकों की हड़ताल टली, रविवार को छु्ट्टी वाले दिन भी हुआ काम
Mon, 28 Sep 2026 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
रविवार को घंटाघर स्थित एसबीआई की शाखा में लगी ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : samvad
राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टल गई है। इससे बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि हड़ताल के मद्देनजर ग्राहकों को राहत देने के लिए रविवार को भी संबंधित बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। पूरे दिन में करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ।
हड़ताल टलने से जिले की 217 शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी और करोड़ों रुपये के लेनदेन पर पड़ने वाला संभावित असर भी टल गया है। बैंक कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने वाले थे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल प्रस्तावित थी। लीड बैंक मैनेजर अशोक कुमार सोनी ने बताया कि जिले की 217 शाखाओं में ग्रामीण बैंक की 74, केनरा बैंक की 45, भारतीय स्टेट बैंक की 44, पंजाब नेशनल बैंक की 39 और बैंक ऑफ बड़ौदा की 15 शाखाएं शामिल हैं। इन शाखाओं में प्रतिदिन औसतन करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। अगर हड़ताल होती तो तीन दिनों में करीब 900 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान था।
विज्ञापन
हालांकि निजी क्षेत्र के बैंक प्रस्तावित हड़ताल में शामिल नहीं थे। अलीगढ़ जिला सहकारी बैंक के अलावा जिले में ऐसी करीब 139 शाखाएं हैं, जहां ग्राहकों को नियमित बैंकिंग सेवाएं मिलती रहतीं।
बोले ग्राहक ...
छुट्टी के दिन शाखा खुलने से हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटाने का मौका मिल गया।
-कुलदीप सिंह।
हड़ताल की घोषणा को देखते हुए रविवार को ही जरूरी काम निपटा लिए।
-उमेश कुमार सिंह।
चेक जमा करना था और नकदी भी निकालनी थी। रविवार को दोनों काम आसानी से हो गए।
-अमित कुमार राघव।
बच्चे की स्कूल की फीस भरनी थी, आखिरी तारीख है। गनीमत रही भीड़ कम थी, काम हो गया।
- प्रदीप कुमार सिंह
57,881 करोड़ पहुंचा कारोबार
जिले के सभी बैंकों का टर्नओवर चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 57,881 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। पहली तिमाही 30 जून को पूरी हुई है। बैंकों का टर्नओवर हर साल चार हजार करोड़ रुपये तक बढ़ रहा है। हर तिमाही इसमें लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपये की अच्छी बढ़त हो रही है।