फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bank friend left a letter

Aligarh News: बैंक मित्र ने छोड़ा एक पत्र- खातों से रुपए निकाल आईपीएल खेला, हारा, राजनीतिक लोगों ने धन ऐंठा

Fri, 28 Apr 2023 12:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:24 AM IST
सार

सुरेंद्र नगर मरघट वाली गली का सौरभ गुप्ता बैंक शाखा में बतौर बैंक मित्र कार्यरत था। वह घर से गायब है। उसके गायब होने और फोन बंद होने के बाद जब उसके परिवार ने खोज शुरू की तो उसके घर में ही एक पत्र मिला। जिस में कुछ लोगों के खातों से रुपये निकालने, उस रुपये से आईपीएल खेलने और हारने व कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा धन ऐंठने के चलते खुद व बैंक प्रबंधक के फंसने की बात का उल्लेख है।

विज्ञापन
bank friend left a letter
बैंक मित्र का वायरल हो रहा एक पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के जीटी रोड नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कई करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। साथ में बैंक प्रबंधक व बैंक मित्र अपने-अपने घरों से गायब हैं। यह घटना बृहस्पतिवार शाम उस समय उजागर हुई, जब बैंक मित्र के परिवार को घर में उसकी ओर से छोड़ा गया एक पत्र मिला।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सुरेंद्र नगर मरघट वाली गली का सौरभ गुप्ता बैंक शाखा में बतौर बैंक मित्र कार्यरत था। वह घर से गायब है। उसके गायब होने और फोन बंद होने के बाद जब उसके परिवार ने खोज शुरू की तो उसके घर में ही एक पत्र मिला। जिस में कुछ लोगों के खातों से रुपये निकालने, उस रुपये से आईपीएल खेलने और हारने व कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा धन ऐंठने के चलते खुद व बैंक प्रबंधक के फंसने की बात का उल्लेख है। इसी के चलते घर छोड़कर जाने व आत्महत्या करने का उल्लेख है। इस सुसाइड नोट को पढ़कर परिवार ने तत्काल पुलिस को खबर दी। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन


इधर, लोगों को खबर लगने लगी तो तमाम ग्राहक बैंक शाखा पर पहुंच गए। सत्ताधारी नेताओं पर गबन कराने का आरोप, नेता बता रहे खुद को पीडि़त  बैंक मित्र व बैंक प्रबंधक के गायब होने की खबर पर तमाम ग्राहकों के बीच कुछ सत्ताधारी युवा नेता भी वहां पहुंच गए। इसी  बीच वह सुसाइड नोट भी सामने आ गया, जो बैंक मित्र सौरभ द्वारा अपने घर में छोड़ा गया है। उसे पढऩे के बाद सीधे सीधे भाजपा के युवा नेता व कुछ अन्स रसूखदारों की गर्दन फंसती नजर आई। हालांकि अभी तस्वीर साफ नहीं है, मगर यह पूरा गबन सत्ताधारी सरपरस्ती में आईपीएल सट्टे से जुड़ा और उसी सट्टे के फेर में गबन से जुड़ा नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

सौरभ गुप्ता की ओर से जो पत्र छोड़ा गया है, उसमें साफ लिखा है कि वह बैंक मित्र का काम करता है। इसी दौरान जिले के एक जनप्रतिनिधि के करीबी सत्ताधारी युवा भाजपा नेता व उसके एक अन्य साथी और कुछ अन्य लोगों ने उससे पैसा ऐंठना। इस दौरान सट्टा भी खिलाया। इस दौरान कुछ सासनी गेट के लोगों के भी नाम हैं। इसी दबाव में वह खाते से रुपये निकालने को मजबूर हुआ और इसमें न उसका और न बैंक प्रबंधक का कोई दोष है। पत्र में उल्लेख है कि वह मरने जा रहा है। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को लिखा है कि इस मामले में घर परिवार के सदस्यों को बचाया जाए। यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

इधर, इस मामले में युवा भाजपा नेता ने मौके पर बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनका बैंक में खाता है और उनके खाते से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपया गायब है। उसी ने यह रुपया गायब किया है। आईपीएल में रुपये खेलकर उसने रकम गायब की है और हम ग्राहकों पर दोष मढ़ रहा है। इधर, पुलिस इस पत्र की लेखनी व सौरभ गुप्ता की लेखनी का मिलान कर रही है। इसके लिए इस पत्र को एफएसएल भेजा जाएगा।

बंद जा रहा मैनेजर और अन्य का मोबाइल
वहां बैंक प्रबंधक से संपर्क की कोशिश की तो बिहार निवासी बैंक प्रबंधक अमरजीत का मोबाइल बंद मिला और शाखा से गायब मिले। इस पर लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच वहां आगरा से बैंक के रीजनल हैड राजेश खरे भी एक एटीएम केबिन में 30 लाख रुपये न पहुंचने की जानकारी पर शाम को शाखा पहुंच गए। वे यहां पहुंचकर पूरा माजरा समझ गए। उन्हें व पुलिस को घेरकर ग्राहक हंगामा करने लगे। बैंक मित्र व प्रबंधक पर अपने अपने खाते से कई करोड़ रुपये गायब कर गायब होने का आरोप लगाने लगे। 

बहुत समय से चल रही थी गड़बड़ी
कहा कि यहां काफी समय से गड़बड़ी चल रही है। उनके खाते में रुपये जमा होने का मैसेज नहीं आता। इसे ई-एरर बताकर चलता कर दिया जाता है। एक दर्जन से अधिक ग्राहकों ने कई करोड़ रुपये गायब होने का आरोप लगाया। जिनमें से अधिकांश करंट खाताधारक थे। इनमें से चार ने लिखित में शिकायत भी दी। जिन्हें पुलिस व बैंक अधिकारियों ने मुकदमा व जांच का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद देर रात तक पुलिस अपने काम में व बैंक अधिकारी अपनी जांच में जुट गए थे। इस मामले में सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जो तहरीर मिली हैं, उनकी एक एफआईआर दर्ज की जा रही है।

हमारी नौरंगाबाद शाखा का बैंक मैनेजर गायब है। दूसरे व्यक्ति को हम नहीं जानते। रुपये गायब होने के आरोपों की जांच के लिए आईटी टीम को बुलाया गया है। जांच के आधार पर साफ होगा कि किस ग्राहक के कितने रुपये गायब हैं। बैंक मैनेजर के गायब होने के मामले में पुलिस से मदद ली जा रही है।- राजेश खरे, क्षेत्रीय प्रबंधक, आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed