Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU won nine medals in arm wrestling

Aligarh News: आरएमपीयू ने आर्म रेसलिंग में जीते नौ पदक

Sat, 21 Nov 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
RMPU won nine medals in arm wrestling
पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : Self
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया अंतर-विश्वविद्यालयीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 17 से 19 नवंबर तक मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। विश्वविद्यालय ने कुल नौ पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन किया।
विज्ञापन


इन पदकों में तीन स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। विश्वविद्यालय की महिला टीम ने लेफ्ट हैंड टीम चैंपियनशिप में प्रथम उपविजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं राइट हैंड टीम चैंपियनशिप में महिला टीम द्वितीय उपविजेता रही। ओवरऑल टीम चैंपियनशिप में भी विश्वविद्यालय की टीम प्रथम उपविजेता बनी।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने वालों में सोनी (महिला 45 किलोग्राम, दो स्वर्ण) और अभिषेक कुमार (पुरुष 60 किलोग्राम, राइट हैंड) शामिल हैं। अभिषेक कुमार ने पुरुष 60 किलोग्राम भार वर्ग, लेफ्ट हैंड में एक रजत पदक भी जीता। कांस्य पदक विजेताओं में क्वीन गर्गी (महिला 65 किलोग्राम, दो कांस्य), यश शर्मा (पुरुष 50 किलोग्राम), आदित्य भट्टाचार्य (पुरुष 70 किलोग्राम) और सिया (महिला 90+ किलोग्राम) हैं। ये सभी खिलाड़ी केए पीजी कॉलेज कासगंज और शारदा जौहरी नगरपालिका गर्ल्स डिग्री कॉलेज से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तकनीकी जिम्मेदारी पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया को सौंपी गई थी। फेडरेशन के महासचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने तकनीकी संचालन का नेतृत्व किया।


विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह और कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कुलपति ने कहा कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed