{"_id":"69c1afaed30eef5d45084956","slug":"badal-babus-parents-will-go-to-meet-him-in-pakistan-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100680-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पाकिस्तान में बादल बाबू से मिलने जाएंगे माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पाकिस्तान में बादल बाबू से मिलने जाएंगे माता-पिता
विज्ञापन
ॉ पाकिस्तान की जेल में बंद नगला खितकारी निवासी बादल बाबू से मिलने उसके पिता कृपाल सिंह और मां गायत्री देवी जल्द ही पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान जाने के लिए उन्हें अपने पासपोर्ट बनने का इंतजार है। पाकिस्तान के जाकर जेल में बादल बाबू से मुलाकात कराने में उनकी मदद सुप्रीम कोर्ट के वकील मोमिन मलिक करेंगे।
बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि बेटे से पाकिस्तान की जेल में बंद होने के कारण बात नहीं हो पा रही है। बादल को कुछ दिन डिटेक्शन सेंटर में रखने के बाद सरकारी औपचारिकता पूरी न होने के कारण पुनः जेल में भेज दिया गया था। वहां केस की पैरवी कर रहे वकील फियाज रामे की बृहस्पतिवार के दिन बादल बाबू से मुलाकात होने का दिन नियत है। फियाज रामे से फोन पर बात कराने को कहा तो उन्होंने जानकारी दी कि उनका फोन जेल में जमा करा लिया जाता है, सुरक्षा कारणों से बात नहीं कराई जा सकती।
कृपाल सिंह से दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मोमिन मलिक ने संपर्क किया है और कहा कि बादल बाबू के सभी कागजात उन्हें उपलब्ध कराएं, जिससे दिल्ली से पूरी होने वाली औपचारिकताएं पूरी कराई जा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कृपाल सिंह और गायत्री देवी अपने पासपोर्ट बनवाकर उनके पास दिल्ली पहुंच जाएं, जहां से वह उन्हें लेकर पाकिस्तान जाएंगे। कृपाल सिंह ने बताया कि पासपोर्ट की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। जल्द पासपोर्ट मिलने की उम्मीद है। बादल की मां बेटे से मिलने को बेहद बेकरार हैं। बता दें कि बादल बाबू पाकिस्तान में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन पासपोर्ट व वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर उसे पकड़ लिया गया था।