{"_id":"6959805082da8070ff08aeab","slug":"badal-babus-fathers-health-deteriorates-after-he-could-not-contact-his-pakistani-lawyer-aligarh-news-c-108-1-atl1001-103589-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पाकिस्तानी वकील से संपर्क न होने पर बादल बाबू के पिता की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पाकिस्तानी वकील से संपर्क न होने पर बादल बाबू के पिता की तबीयत बिगड़ी
Sun, 04 Jan 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में अदालत से बरी होने के बाद डिटेंशन सेंटर में रोके गए बादल बाबू के वकील फियाज रामे से उनके पिता का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे थाना बरला के गांव खिटकारी निवासी बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह चितां में हैं और उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
कृपाल सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की निवासी सना रानी के प्यार के चक्कर में फंसे उनके बेटे बादल बाबू के केस में पैरवी करने वाले वहां के वकील फियाज रामे ने 26 दिसंबर को बताया था कि उनके बेटे की एक साल की सजा पूरी हो चुकी है और वह जेल से रिहा हो गया है। उसे डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। तीन दिन पहले फियाज रामे ने बादल बाबू से मुलाकात करने और उसे भारत भेजने संबंधी कानूनी प्रक्रिया को शुरू कराने की बात कहते हुए एक वीडियो भेजा था। इसके बाद से वकील से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे वह बेहद चिंतित हैं।
वकील ने बादल बाबू पर लगाए गए पांच हजार रुपये के जुर्माने की राशि अदा करने की भी बात कही थी। हम जुर्माने की राशि उन तक कैसे पहुंचाएं यह भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। वह डीएम, एसएसपी से बात कर अपनी चिंता बताएंगे। डिटेंशन सेंटर में उनके बेटे के साथ क्या हो रहा है और कब तक उसके भारत आने की कानूनी औपचारिकता पूरी होगी इसकी भी सही जानकारी नहीं मिलने से पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से बेटे को भारत वापस लाने में मदद करने की मांग की है।