फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Auto tramples children outside St. Fidelis School Aligarh

Aligarh News: संत फिदेलिस स्कूल के सामने ऑटो ने बच्चों को मारी टक्कर, सात बच्चों समेत आठ घायल, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 01:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 07 Aug 2026 01:23 PM IST
सार

आरोपी ऑटो चालक ऋषि कुमार शराब के नशे में था। जब वह सवारियां लेकर जा रहा था, तो उसके केबिन में दोनों ओर सवारियां बैठी थीं। उसकी गति तेज थी। जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे तो वहां आने पर वह ब्रेक नहीं लगा सका और जब ब्रेक लगाए, तब तक दुर्घटना हो चुकी थी।

विज्ञापन
Auto tramples children outside St. Fidelis School Aligarh
ऑटो की टक्कर से बच्चे घायल - फोटो : एआई

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर संत फिदेलिस स्कूल (जूनियर विंग) के सामने शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रहे स्कूली बच्चों को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में सात बच्चे व उन्हें लेकर आने वाला वैन चालक घायल हो गया। चीख पुकार पर लोगों ने ऑटो चालक को दबोच लिया। क्वार्सी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार संत फिदेलिस जूनियर विंग के एलकेजी-यूकेजी कक्षा के क्वार्सी बाईपास की पट्टी के आठ-दस बच्चों को वैन चालक ज्वालापुरी का राजीव कुमार लेकर आता है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह वैन से बच्चों को लाकर स्कूल के सामने जलाली स्वीट्स वाली पट्टी पर रुका। वहां बच्चों को उतारकर एक लाइन में हाथ पकड़कर सड़क पार करा रहा था।
विज्ञापन


तभी क्वार्सी की ओर से सवारियां लेकर गांधीपार्क की ओर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो आया और सड़क पार कर रहे बच्चों व वैन चालक राजीव को टक्कर मार दी। इस दौरान राजीव तो मौके पर ही गिर गया, जबकि कुछ बच्चे ऑटो के साथ आगे तक घिसटते चले गए। यह देख वहां अपने बच्चों को छोड़ने आए अभिभावकों व बच्चों ने शोर मचाया। आनन-फानन भीड़ ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी उसे हिरासत में लेकर क्वार्सी पुलिस को खबर दे दी। इसी बीच स्कूल स्टाफ भी अंदर से बाहर आ गया। दुर्घटना में घायल हुए राजीव व सात बच्चों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। खबर पाकर सभी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां तीन बच्चों को तो हल्की चोटों के चलते प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल राजीव नगर के पांच वर्ष के अर्नब पुत्र रवि कुमार, देवी नगला की तीन वर्ष की ईना यादव पुत्री प्रदीप कुमार, गणेशधाम कालोनी के चार वर्ष के दक्ष पुत्र महेश कुमार व एटा चुंगी के पांच वर्ष के आर्यन पुत्र विपुल को भर्ती किया गया। इनमें से कुछ के सिर में, हाथ पैर में चोट है। बाद में इन्हें भी परिजन दूसरे अस्पतालों में ले गए। इधर, सूचना पर आई क्वार्सी पुलिस ने चालक ऑटो सहित थाने भेज दिया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। वैन चालक की तहरीर पर ऑटो चालक ऋषि कुमार निवासी होली चौक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

पुलिस पर देरी से आने का आरोप, नाराजगी
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने क्वार्सी पुलिस पर देरी से आने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने भी सूचना दे दी और खुद वहां मौजूद लोगों ने भी 112 पर खबर दी। इसके बाद भी 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची। 

नशा और तेज गति के चलते अचानक नहीं लगा सका ब्रेक
पुलिस जांच में उजागर हुआ है कि आरोपी ऑटो चालक ऋषि कुमार शराब के नशे में था। जब वह सवारियां लेकर जा रहा था, तो उसके केबिन में दोनों ओर सवारियां बैठी थीं। उसकी गति तेज थी। जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे तो वहां आने पर वह ब्रेक नहीं लगा सका और जब ब्रेक लगाए, तब तक दुर्घटना हो चुकी थी। इसलिए काफी दूर तक बच्चे घिसटते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed