फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Auto collided with bikes

Hathras Accident: ऑटो ने बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

Fri, 03 Apr 2026 06:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 03 Apr 2026 06:21 PM IST
सार

अमोद व भतीजा सनी बाइक से गांव से रतिभानपुर जा रहे थे। गांव अमृतपुर के निकट दोनों बाइक खड़ी कर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। तभी एटा की ओर से तेज गति से आ रहे ऑटो ने दोनों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Auto collided with bikes
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बाइक सवार अपनी बाइकों को खड़ा कर लघुशंका करने लगे। तेज रफ्तार ऑटो ने बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ के गांव जिमिसपुर निवासी सत्यपाल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि 18 मार्च की रात्रि करीब आठ बजे उनका पुत्र अमोद कुमार व भतीजा सनी कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार बाइक से गांव से रतिभानपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


गांव अमृतपुर के निकट दोनों बाइक खड़ी कर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। तभी एटा की ओर से तेज गति से आ रहे ऑटो ने दोनों को टक्कर मार दी। अमोद को परिजन उपचार के लिए नोएडा ले गए, जहां 19 मार्च को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल सनी का उपचार प्राइवेट अस्पताल में जारी है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed