Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Audi Death Case Twist Father Says Accident Not Murder

ऑडी से कुचलकर हत्या में नया मोड़: पिता-प्रत्यक्षदर्शी ने कहा हत्या नहीं हादसा था, भाजपा नेता का भतीजा जेल में

Sat, 07 Nov 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 07 Nov 2026 05:04 PM IST
सार

शुरुआती चरण में मृतक के पिता गुड्डू सिंह और घटना के समय बाइक पर साथ मौजूद साथी कन्हैया ने आरोप लगाया था कि साइड देने व हॉर्न बजाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद ऑडी चालक ने जानबूझकर गाड़ी चढ़ाकर मनोज की हत्या की है।

विज्ञापन
Audi Death Case Twist Father Says Accident Not Murder
पत्रकारों से बातचीत करते मृतक के पिता और प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में 20 अक्तूबर की रात हलवाई मनोज सिंह की ऑडी कार कुचलकर हत्या के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले मृतक के पिता गुड्डू सिंह और प्रत्यक्षदर्शी कन्हैया ने सेंटर प्वाइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में बाकायदा पत्रकार वार्ता कर बयान दिया कि मनोज की हत्या नहीं हुई बल्कि हादसे में उसकी मौत हुई थी।

विज्ञापन


मनोज की ऑडी से कुचलकर मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। तब से वह जेल में ही बंद है। इससे पहले गुड्डू सिंह इस वारदात में तीन अन्य आरोपियों के भी शामिल होने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


उस समय उनका आरोप था कि ऑडी में बैठकर चार सवार शराब पी रहे थे। वादी पक्ष ने उस समय दावा किया था इसी दौरान मनोज और उनकी बाइक पर बैठा कन्हैया पान मसाला खरीदने के लिए दुकान पर रुके थे। बाइक ऑडी के सामने खड़ी करने पर सवारों ने मनोज से गाली गलौज की। इसके बाद मनोज वहां से कन्हैया को बैठाकर बाइक से आगे बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी हरि पर्ल गेस्ट हाउस के पास ऑडी से कुचलकर मनोज की हत्या कर दी गई थी। अब गुड्डू सिंह और कन्हैया ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने लोगों के कहने पर आरोप लगाए थे लेकिन सच्चाई यह है कि मनोज की मौत हादसे में हुई है, उसकी हत्या नहीं की गई। एसपी सिटी आदित्य बंसल का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed