फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atul Pandit's voice is Kachla Jadu, Jhuma Kohinoor

अलीगढ़ः पंडित की आवाज का चला जादू, झूमा कोहिनूर

Sun, 02 Jan 2022 01:43 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Atul Pandit's voice is Kachla Jadu, Jhuma Kohinoor
कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते अतुल पंडित। - फोटो : Rupesh
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर शनिवार स्टार्स ऑफ अलीगढ़ नाइट में अतुल पंडित की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। मंच पर गीत, संगीत और नृत्य का ऐसा संगम हुआ कि दर्शकों का उल्लास और उमंग सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
विज्ञापन



हर कोई झूम उठा। सभी पर मस्ती का सुरूर छाया हुआ था। इसी के साथ मधुर धुन की आगोश में अलीगढ़ महोत्सव मानों जवां हो उठा। लाइट धीमी हुई तो परछाई सी दिखी। अचानक रोशनी की छटा बिखरी तो अतुल पंडित सभी के सामने थे। अलीगढ़ के लोगों ने अपने अंदाज में उनका जोरदार स्वागत किया। मूल रूप से अलीगढ़ की नौरंगाबाद  इलाके के रहने वाले अतुल में हर फन दिखा, जिसने दर्शकों के दिल में जगह बनाने का काम किया। 
विज्ञापन




मंच पर पहुंचते ही गणेश वंदना देवा हो देवा गणपति देवा.., सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर ना हम पर डालो..., यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का..., तेरे रसके कमर तूने पहली नजर..., तुझे लागे ना नजरिया... गीतों के जरिए अपनी छाप छोड़ी। डांस ग्रुप भी उनके गीतों की लय में बंध गया। स्थानीय कलाकार कुनाल ने ओ दिल तोड़ के..., तेरी आंखों के दरिया..., दिनेश चौधरी ने भी अपने गीतों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। राधिका अग्रवाल ने डांस के जरिए अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शहर विधायक संजीव राजा ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।


अलीगढ़ की माटी की छोड़ी छाप
अतुल पंडित मुंबई में स्थापित कलाकार हैं। वह उदित नारायण, कुमार सानू, सोनू निगम, नेहा कक्कड़, अल्का याज्ञनिक, अभिजीत भट्टाचार्य आदि पार्श्व गायकों के साथ अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। अमर उजाला से बातचीत में अतुल ने कहा कि वे दूसरी बार नुमाइश में कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। स्वामी हरिदासजी की यह धरती है। रवींद्र जैन (दादा) की जन्मस्थली है। इसलिए मेरी जिम्मेदारी थी कि अच्छी प्रस्तुति दूं, मन में थोड़ा संशय था। मगर, दर्शकों के उत्साह ने दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed