फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to spoil the atmosphere by putting controversial posters

Aligarh News: विवादास्पद पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, तहरीर मिलने पर होगा मुकदमा

Sat, 04 Jan 2025 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:17 PM IST
सार

एक हलवाई की दुकान के बाहर पोस्टर लगाया गया। जिस पर लिखा था, ईमान वालों अब तो जाग जाओ, ईमान वालों फातिहा का सौदा अपने भाइयों की दुकान से लो।

विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere by putting controversial posters
पुलिस ने हटवाए विवादास्पद पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ शहर के थाना रोरावर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में 4 जनवरी को सड़क पर विवादास्पद पोस्टर लगाकर कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तत्काल लगे इन पोस्टरों को हटवा दिया। 

विज्ञापन


इलाके के तेलीपाड़ा बाजार में एक हलवाई की दुकान के बाहर पोस्टर लगाया गया। जिस पर लिखा था, ईमान वालों अब तो जाग जाओ, ईमान वालों फातिहा का सौदा अपने भाइयों की दुकान से लो। इस पोस्टर की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच की गई। पता चला कि दुकानदार ने ही पोस्टर लगवाया था। इसके बाद उसे हटवा दिया गया। साथ ही उसे भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन


सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि सड़क पर पोस्टर लगाकर सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। पोस्टर को दुकान से हटवा दिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed