फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to get certificate made through fake means, complaint filed

Aligarh News: फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश, आवेदक-जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 11 Feb 2024 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2024 12:27 AM IST
सार

लेखपाल का आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक जानबूझकर फर्जी कागज बनाने की कोशिश करता है। लेखपाल ने आवेदक सहित जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Attempt to get certificate made through fake means, complaint filed
फर्जी प्रमाणपत्र - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दादों परगना के लेखपाल नरेश चंद्र ने एक व्यक्ति पर फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। लेखपाल की ओर से मामले में आवेदक और जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


लेखपाल नरेश चंद्र के अनुसार सात फरवरी को दादों स्थित एक जनसेवा केंद्र से लालू पुत्र स्व. हरप्रसाद नाम से मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था। उक्त प्रमाण पत्रों का सत्यापन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। 9 फरवरी को गांव में जांच करते समय पता चला कि स्व. हरप्रसाद पुत्र दुर्गा प्रसाद की शादी नहीं हुई थी। आवेदक लालू के पिता का नाम किशन है।
विज्ञापन


लेखपाल का आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक जानबूझकर फर्जी कागज बनाने की कोशिश करता है। लेखपाल ने आवेदक सहित जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed