फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attacked with a sharp weapon for protesting against beating a cow

गाय को पीटने का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attacked with a sharp weapon for protesting against beating a cow
टप्पल थाने के गांव नूरपुर में शनिवार को एक छुट्टा गाय को लेकर तनाव की स्थित पैदा हो गई। डंडे, सरिया आदि से गाय को पीट रहे लोगों का जब एक युवक ने विरोध किया तो उस पर तंज कसते हुए गाय पीटने वाले एक समुदाय के युवकों ने डंडों, सरिया आदि हथियारों से हमला बोल दिया। इससे युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पसली आदि में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इस बात की खबर लगते ही अखंड भारत हिंदू सेना के सह जिला संयोजक गणेश हिंदू, हिंदू वाहिनी मंच के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, युवा सोच आर्मी के फाउंडर रोहित गोस्वामी और सचिन पंडित ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घायल युवक की ओर से तीन नामजद समेत छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव स्यारौल निवासी रिंकू चौधरी पुत्र रामशरण सिंह शनिवार की दोपहर नूरपुर के समीप ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट भरकर अपने गांव लौट रहे थे। नूरपुर गांव के मुख्य रास्ते के किनारे एक समुदाय के कुछ युवक डंडे व सरिया से एक गाय को बुरी तरह पीट रहे थे। यह देखकर रिंकू ने गाय को पीटने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर इरफान व इरशाद पुत्र बल्लू व दिलशाद पुत्र उन मुहम्मद के अलावा तीन अज्ञात ने धारदार हथियार और ईंट-डंडों से हमला कर रिंकू को घायल कर दिया। सूचना पर रिंकू के परिवार वालों समेत पुलिस पहुंच गई। घायल रिंकू को टप्पल सीएचसी भर्ती कराया गया है। रिंकू की ओर से रिपोर्ट दर्ज हो गई है। टप्पल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार गांव में पूरी तरह शांति है।

चर्चा में है नूरपुर
हजियापुर (अलीगढ़)। नूरपुर गांव पिछले कुछ समय से चर्चा में है। कुछ समय पहले इस गांव में अनुसूचित जाति के एक परिवार की दो बेटियों की बरात चढ़त से एक समुदाय के कुछ युवकों ने रोक दी थी और मारपीट की थी। इसके बाद मामला सुर्खियों में रहा। अब गाय को लेकर घटना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed