{"_id":"5faadc628ebc3e9bc567c979","slug":"ashok-sharma-s-death-investigation-remains-on-mobile-phone-details-aligarh-news-ali2484985156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की कॉल डिटेल पर टिकी है अशोक शर्मा की मौत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की कॉल डिटेल पर टिकी है अशोक शर्मा की मौत की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रसिद्ध कारोबारी और नोवा लॉक्स के मालिक अशोक शर्मा की मौत के मामले में पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल की प्रतीक्षा कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने उनके पारिवारिक डॉक्टर से भी जानकारी की, जिनसे वह अपनी मृत्यु से कुछ देर पहले मिल कर आए थे।
अपने डॉक्टर से उन्होंने सामान्य स्वास्थ्य संबंधी दवाई ली थी। पुलिस ने इस पूरे मामले को आत्महत्या की घटना करार दिया है, इसके बाद भी आत्महत्या के कारणों सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। थाना क्वार्सी क्षेत्र में संजय गांधी कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा की तालानगरी में नोवा लॉक्स के नाम से हार्डवेयर की फैक्ट्री है। सोमवार की सुबह तालानगरी में कार में उनका शव मिला था। एक हाथ में रिवाल्वर भी मिली थी। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर उसके फिंगरप्रिंट लिए और अन्य सभी प्रकार की जांच की। पोस्टमार्टम के दौरान उनकी दाईं कनपटी पर गोली फंसी हुई मिली थी। वही मौत का कारण भी बनी।
उन्हें कमर में दर्द और उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। पुलिस ने जांच में पाया कि अपनी मृत्यु से पहले नगला मानसिंह स्थिति अपने पारिवारिक चिकित्सक से मिले थे। जहां उन्होंने स्पाइनल कॉर्ड में दर्द और ब्लड प्रेशर की दवाई ली थी। इसके अलावा पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल जुड़ा रही है। थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक पुलिस को उम्मीद थी कि मंगलवार की दोपहर तक अशोक शर्मा की कॉल डिटेल हासिल कर लेंगे, लेकिन तकनीकी कारणों से उसमें समय लग रहा है। इस कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को यह पता लग सकेगा कि मृत्यु से पहले उन्होंने किस-किस से और कितनी कितनी देर बातचीत की। इससे पुलिस को जांच की दिशा में बढ़ने में सहयोग मिलेगा।