फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asha workers demonstrated

Aligarh News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन करने की उठी मांग

Sun, 02 Nov 2025 11:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:42 AM IST
सार

आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। त्योहारों पर भी बहुत सी आशा को मानदेय नहीं मिला। उन्होंने वेतनमान 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।

विज्ञापन
Asha workers demonstrated
प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ताएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की आशा कार्यकर्ताओं ने 1 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समय से मानदेय भी नहीं उपलब्ध कराया जाता है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी मोहम्मद अमान को सौंपा।

विज्ञापन


आशा नेता संजू देवी और उमा देवी ने कहा कि सरकार हर योजना का पैसा भेज रही है, लेकिन हमें पूरा नहीं मिलता। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसमें खेल कर रहे हैं। सीएचसी से लेकर जिला कार्यालय पर हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। त्योहारों पर भी बहुत सी आशा को मानदेय नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने वेतनमान 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। मौके पर मंजू चौधरी, नीतू, कंचन, मोनिका, मंजू शर्मा, प्रेम कुमारी, अंजू चौधरी, सीमा, शकुंतला देवी, इंद्रावती, सुमन सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed