फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arms smuggler going to Kasganj by roadways bus arrested

Aligarh News: रोडवेज बस से कासगंज जा रहे हथियार तस्कर को दबोचा

Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Arms smuggler going to Kasganj by roadways bus arrested
एसटीएफ की टीम ने हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा के साथ ही कारतूस व मैग्जीन बरामद हुई है। पकड़े गए अपराधी पर हत्या, लूट व जानलेवा हमले के करीब 30 मुकदमे दर्ज है। वह हथियारों की तस्करी करता है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसटीएफ बरेली खंड के उपनिरीक्षक राशिद अली के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली से कासगंज जा रही एक रोडवेज बस में हथियारों की तस्करी करने वाला समीर उर्फ पप्पू गाजी पुत्र अनवर हुसैन निवासी मोहल्ला योग मार्ग थाना सोरों जिला कासगंज हथियारोें की तस्करी करने जा रहा है। इस खबर पर टीम के साथ गभाना टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस को रुकवाया गया। बस में बैठे समीर उर्फ पप्पू गाजी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन




उसके पास से एक पिस्टल, 315 बोर का एक तमंचा, तीन मैग्जीन, 43 कारतूस 32 बोर, दो कारतूस 315 बोर, 2020 रुपये बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फिरोजाबाद से 30 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर 50 हजार रुपये में बेचता है।एसटीएफ एसआई राशिद अली के अनुसार समीर उर्फ पप्पू गाजी पर कासगंज, बदायूं और दिल्ली में हत्या, लूट तथा जानलेवा हमले के करीब तीस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed