{"_id":"676020fd90187163560d94e5","slug":"arjun-shree-2024-azim-classic-up-body-building-competition-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arjun Shree 2024 Azim Classic: यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अमीर आलम बने चैंपियन, यह रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arjun Shree 2024 Azim Classic: यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अमीर आलम बने चैंपियन, यह रहा परिणाम
Mon, 16 Dec 2024 08:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:44 PM IST
सार
प्रतियोगिता में यूपी के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बॉडी बिल्डरों ने अपनी मांसपेशियों से सभी का मनमोह लिया। प्रतियोगिता में अजीम साहब के पुत्र नवैद अजीम ने कानपुर से आकर अपने पिता मुख्तार अजीम के राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग में योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विजेता
- फोटो : आयोजक
विस्तार
यूपी जिम संगठन ने अर्जुन श्री 2024 अजीम क्लासिक यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में किया। जिसमें पूरे यूपी से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंकित बघेल अलीगढ़ के चैंपियन रहे और अमरोहा के अमीर आलम यूपी के चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्धाटन अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल ने किया। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से बॉडी बनाने का शौकीन रहा, परंतु नहीं बना पाया। योगा करता हूं और डम्बल से मांसपेशियों को सुडोल करता हूं। प्रतियोगिता में यूपी के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बॉडी बिल्डरों ने अपनी मांसपेशियों से सभी का मनमोह लिया। प्रतियोगिता में अजीम साहब के पुत्र नवैद अजीम ने कानपुर से आकर अपने पिता मुख्तार अजीम के राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग में योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बिजनौर से तनवीर खान, गाजियाबाद से पंकज त्यागी, मेरठ से मौ सगीर व आगरा से रफीक खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संगठन चेयरमैन खान मौहम्मद आसिफ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन विनीत यादव व मुजाहिद असलम ने किया। इस दौरान विवेक गौतम, नाजिम चमन, मौ फैजान, कपिल सेंगर, ताजुद्दीन, फैजान मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहा परिणाम
- मैन फिजिक जूनियर यूपी में आसिफ खान, अलीगढ़, चैंपियन
- मैन फिजिक सीनियर यूपी में जावेद, बरेली, चैंपियन
- नैचुरल बॉडी बिल्डिंग यूपी में करन माहौर, अलीगढ़, चैंपियन
- जूनियर बॉडी बिल्डिंग यूपी में करन माहौर, अलीगढ़, चैंपियन
- सीनियर बॉडी बिल्डिंग यूपी में अमीर असलम, अमरोहा, चैंपियन ऑफ चैंपियन
- अलीगढ़ क्लासिक अंकित बघेल, अलीगढ़ के चैंपियन