फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Antibiotic medicine sample failed in Aligarh

Aligarh News: एंटीबायोटिक दवा का सैंपल फेल, बिक्री पर रोक, कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

Tue, 29 Jul 2025 11:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

28 जुलाई को दोदपुर रोड स्थित शेरा मेडिकल स्टोर से क्लेविक्स दवा के 246 बॉक्स जब्त कर वापस भेजे गए। औषधि निरीक्षक दीपक लोधी ने बताया कि हाल ही में क्लेविक्स दवा का एक नमूना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है। रिपोर्ट में दवा के अधोमानक होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Antibiotic medicine sample failed in Aligarh
दवाएं - फोटो : Freepik.com

विस्तार

औषधि विभाग की जांच में संक्रमण समाप्त करने वाली एंटीबायोटिक दवा क्लेविक्स टैबलेट का एक सैंपल फेल हो गया है। इसे अधोमानक श्रेणी में रखते हुए विभाग ने बाजार से इस कंपनी की दवा को वापस मंगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही, संबंधित दवा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


28 जुलाई को दोदपुर रोड स्थित शेरा मेडिकल स्टोर से क्लेविक्स दवा के 246 बॉक्स जब्त कर वापस भेजे गए। औषधि निरीक्षक दीपक लोधी ने बताया कि हाल ही में क्लेविक्स दवा का एक नमूना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है। रिपोर्ट में दवा के अधोमानक होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर बाजार से सभी दवाओं को वापस मंगाने का निर्देश दिया है। फिलहाल, बाजार में इस दवा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में सरकारी अस्पतालों में वितरण के लिए आई मीसोप्रोस्टोल की 20 हजार गोलियां भी कंपनी ने खराब गुणवत्ता के चलते वापस मंगा लीं। इन गोलियों को औषधि विभाग के वेयरहाउस से कंपनी को लौटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली दवाओं को लेकर अलीगढ़ में औषधि विभाग सतर्क

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा 15 जुलाई को लखनऊ में नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद अलीगढ़ में भी औषधि विभाग सतर्क है। विभाग नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सक्रियता से काम कर रहा है।

औषधि विभाग के सहायक आयुक्त ऐजाज अहमद ने बताया कि विभाग लगातार यह निगरानी कर रहा है कि किस स्टॉकिस्ट के पास किस दवा का कितना स्टॉक है। इसके लिए रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय खुफिया जानकारी (लोकल इंटेलिजेंस) मिलने के बाद कार्रवाई भी की जाएगी ताकि नशीली दवाओं की बिक्री और वितरण को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed