फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger over a fight with a prime candidate of Mainpuri

मैनपुरी के एक प्रधान प्रत्याशी के साथ हुई मारपीट पर जताया रोष

Sun, 23 May 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Anger over a fight with a prime candidate of Mainpuri
अति पिछड़ा अधिकार मंच ने मैनपुरी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रधान प्रत्याशी के साथ हुई मारपीट पर रोष जताया है। साथ ही इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग भी की गई है। अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट जवाहरलाल बघेल ने कहा है कि 14 अप्रैल को ओछा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी को वोट नहीं डालने दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत करने पर मारने की नीयत से हमला किया गया। लोगों ने इस मारपीट से सुनील को बचाया था। जबकि इलाका पुलिस ने घायल सुनील को लेकर कोई कानूनी मदद नहीं की। बल्कि विपक्षियों द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पांच-छह मई को इलाका पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं को बेइज्जत किया और गालियां दीं। ऐसे अत्याचार में न्याय की मांग करते हुए अति पिछड़ा अधिकार मंच ने मैनपुरी जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। साथ ही कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो कोर ग्रुप की बैठक में ऐसी घटनाओं को रखकर रणनीति तैयार की जाएगी। जिससे प्रदेश व्यापी बिगुल फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed