फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger among AMU students due to filing of case

AMU: मुकदमा दर्ज होने से एएमयू छात्रों में गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी, बोले- उठाते रहेंगे आवाज

Wed, 11 Oct 2023 02:11 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 02:11 AM IST
सार

एएमयू छात्रों ने किसी के प्रभाव में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। कहा, अगर मुकदमा जल्द खत्म नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
Anger among AMU students due to filing of case
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रों पर मुकदमा दर्ज होने से साथी छात्रों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि वह जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। छात्रों ने किसी के प्रभाव में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। कहा, अगर मुकदमा जल्द खत्म नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों एएमयू परिसर में फलस्तीन के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


छात्रों के बोल

एएमयू के छात्र हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। जुल्म करने वालों के खिलाफ आवाज उठाना कब से गलत होने लगा। पूरी दुनिया जानती है कि फलस्तीन के लोगों पर जुल्म हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र हमेशा अपने फायदे के लिए इस्रराइल को समर्थन करता रहा है। किसी के प्रभाव में छात्रों पर मुकदमा दर्ज नहीं करनी चाहिए। जल्द मुकदमा खत्म किया जाए, नहीं तो आंदोलन करेंगे।-जानिब हसन, छात्र नेता, एएमयू 

विज्ञापन

जो फलस्तीन की आजादी के नारे लगा रहे थे, वह अपने व्यक्तिगत विचारों को व्यक्त कर रहे थे। यह उनका सांविधानिक अधिकार है। महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्रराइल-फलस्तीन विवाद के संदर्भ में फलस्तीन के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की बात की थी। जांच में यह बात सामने आएगी कि छात्रों ने कोई गैरकानूनी कार्य नहीं किया है।-इमरान खान, छात्र नेता, एएमयू 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक लोकतांत्रिक देश में है, जहां लोकतंत्र का बोलबाला है। इस देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। यहां के लोगों को मौलिक अधिकार भी मिले हैं। छात्रों का कोई धर्म नहीं होता है। छात्रों की आवाज को नहीं दबाना चाहिए। अगर यह आवाज दबाई गई तो जान लीजिए कि आने वाले भविष्य को दबाना है।  -हमजा जमशेद, छात्र नेता, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed