फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   andidates will prepare for online mock test

यूपी बोर्ड : ऑनलाइन मॉक टेस्ट से तैयारी करेंगे अभ्यर्थी

Sat, 10 Apr 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
andidates will prepare for online mock test
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट के जरिए तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए प्रधानाचार्यों को प्रश्न बनवाने की जिम्मेदारी गई है। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर प्रभाव पड़ा है। हालांकि, ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर पढ़ाई हुई है। अब डीआईओएस की तरफ से सभी प्रधानाचार्यों को प्रश्न पत्र बनवाकर मॉक टेस्ट लेने की जिम्मेदारी दी गई है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन मॉक टेस्ट से कराई जाती है, उसी तरह से मॉक टेस्ट बोर्ड के परीक्षार्थियों से कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों का लाइव ट्रायल 12 व 13 को
जिले में 165 परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का लाइव ट्रायल 12 व 13 अप्रैल को होगा। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के कैमरों को ऑनलाइन जोड़े जाने के लिए विद्यालयों से प्राप्त डीवीआर के आईपी एड्रेस, उनकी यूजर आईडी व पासवर्ड आदि सूचना को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम में फीड कर लिया गया है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि सभी कैमरे संचालित हों, डीवीआर को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाए, दो इंटनेट डिवाइस जो 3-3 जीबी डाटा सहित हो, कैमरों का लेंस साफ रहे, ताकि दृश्य भद्दा न हो, वॉयस रिकॉर्डर संचालित रहे, ट्रायल के समय कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा केंद्र में उपस्थित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed