फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Melody fills the air at AMU professors' sit-in protest

Aligarh News: एएमयू प्रोफेसरों के धरने में छाई मेलोडी

Sun, 06 Sep 2026 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Melody fills the air at AMU professors' sit-in protest
धरने पर बैठे अमुटा के पदाधिकारी। अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (अमुटा) के धरने में मेलोडी टॉफी छाई रही। मेलोडी खाने के बाद अमुटा के पदाधिकारियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के सभी चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षक दिवस पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रोफेसरों ने स्टाफ क्लब पर धरना दिया। धरने को समर्थन देने पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. मन्नान अहमद सिद्दीकी ने प्रोफेसरों को मेलोडी टॉफी बांटी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. तुफैल अहमद ने बताया कि यूनिवर्सिटी कोर्ट में शिक्षक प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व वर्ष 2018 से रिक्त है। एएमयू कोर्ट में करीब 100 पद रिक्त हैं, जिन्हें बिना किसी और देरी के भरा जाना चाहिए। इसी तरह कार्यकारी परिषद में शिक्षक प्रतिनिधित्व मई 2026 से रिक्त है। इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सचिव डॉ. अशरफ मतीन ने कहा कि चुनाव कराने में यूनिवर्सिटी प्रशासन को दिक्कतें क्यों हो रही है, जबकि सांविधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई मांग नहीं की जा रही है, जो यूनिवर्सिटी के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो। डॉ. मुराद अली खान ने कहा कि जो संविदा पर शिक्षक कार्यरत हैं, उन्हें मानदेय नहीं मिला है। धरने में प्रो. मुईन उद्दीन, डॉ. इशात खान, डॉ. मुसव्विर, डॉ. जमील अहमद आदि मौजूद रहे।

धरने पर बैठे अमुटा के पदाधिकारी। अमर उजाला

धरने पर बैठे अमुटा के पदाधिकारी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed