फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amul accused of overcharging, consumer commission fined

Aligarh News: अमूल पर अधिक कीमत वसूली का आरोप, उपभोक्ता आयोग ने ठोका जुर्माना

Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Amul accused of overcharging, consumer commission fined
जिला उपभोक्ता परितोष आयोग की स्थानीय अदालत ने पैक्ड दूध निर्माता क्षेत्र की नामी फर्म अमूल के उत्पादक व वितरक पर तय कीमत से अधिक मूल्य वसूली पर जुर्माना ठोका है। यह फैसला आयोग ने हाथरस के एक ग्राहक द्वारा साक्ष्यों के साथ की गई शिकायत के आधार पर सुनवाई के बाद किया है।
विज्ञापन





जुर्माने में अधिक वसूली गई रकम ब्याज सहित वापसी, वाद व्यय व देश के अनगिनत उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य वसूली को ध्यान में रखते हुए 80 हजार रुपये उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने के आदेश दिए हैं। यह फैसला आयोग के स्थानीय अध्यक्ष न्यायाधीश हसनैन कुरैशी व सदस्य आलोक उपाध्याय की संयुक्त पीठ ने सुनाया है।
विज्ञापन





यह अर्जी मूल रूप से हाथरस के मालिन गली हाल जे-23 ज्ञान सरोवर निवासी 50 वर्ष के मुरारी लाल अग्रवाल की ओर से आयोग में दायर की गई। जिसमें गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फैडरेशन अमूल डेयरी रोड आनंद गुजरात के प्रबंध निदेशक व रिनी एजेंसीज मामू भांजा अलीगढ़ के स्वामी यतेंद्र मित्तल को आरोपी बनाया। अर्जी के अनुसार आरोप है कि उन्हें 11 अक्तूबर 2020 को अमूल उत्पादों की अधिकारिक साइट पर रेट लिस्ट मिली। वह पिछले तीन वर्ष से स्थानीय वितरक से 6 लीटर वाला पैक्ड दूध नियमित खरीद रहे थे। अधिकृत कीमत सूची के अनुसार उसकी कीमत 255 रुपये थी, जबकि वितरक द्वारा उसके लगातार 276 रुपये वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







इस तरह लगातार 21 रुपये प्रति पैकेट पर अतिरिक्त वसूले गए। इसे लेकर स्थानीय वितरक से लेकर यूनिट के टोल फ्री नंबर तक से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिकायत पर टाल-मटोल होती रही। इस आधार पर मुरारीलाल अग्रवाल ने देश भर में ग्राहकों संग हो रही अधिक वसूली पर यह शिकायत की। इसके साक्ष्य भी अदालत में पेश किए। बचाव पक्ष की ओर से आरोपों को नकारा गया।





मगर साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने इस आरोप को सही माना और तीन वर्ष में 21 रुपये प्रति पैकेट के अनुसार 22995 रुपये 9 फीसदी ब्याज दर से वापस करने, 25 हजार रुपये वाद व्यय के देने के आदेश दिए हैं। साथ में देश भर में अधिक वसूली को ध्यान में रखते हुए 80 हजार रुपये उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने के दिए हैं। यह आदेश दोनों विपक्षियों पर लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed