{"_id":"57a8e72d4f1c1bc80aee4759","slug":"amu-women-s-polytechnic-students-enrolled-in-the-three-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू वीमेंस पालीटेक्निक में तीन छात्राओं का दाखिला रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू वीमेंस पालीटेक्निक में तीन छात्राओं का दाखिला रद्द
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस पालीटेक्निक में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से रोहमा अजहर खान समेत तीन छात्राओं का दाखिला रद्द कर दिया गया है। एएमयू प्रशासन का पत्र मिलने के बाद छात्रा एवं परिजनों की परेशानी बढ़ गई है।
एएमयू वीमेंस पालीटेक्निक में डिप्लोमा इन सेक्रेटेरियट प्रैक्टिस कोर्स में प्रवेश के लिए रोहमा अजहर खान पुत्री अजहर मोहम्मद खान को 18 जुलाई को रिपोर्ट के लिए बुलाया गया था। उनका नाम वेटिंग में था। अगले दिन 19 जुलाई को हाल में नाम बोलकर रोहमा को बुलाया गया। दाखिला से संबंधित तमाम प्रक्रिया पूरी कर वह घर लौट आई। रोहमा ने निर्धारित 8715 रुपये फीस भी जमा कर दी।
रोहमा का दाखिला होने पर परिजन काफी खुश हुए और बधाई भी दी। दाखिला के करीब छह दिन बाद रोहमा अजहर खान के घर यूनिवर्सिटी का एक पत्र पहुंचा, जिससे मालूम हुआ कि उनका दाखिला रद्द कर दिया गया है। पत्र देखकर छात्रा परेशान हो उठी।
विज्ञापन
इस संबंध में पूछे जाने पर कोआर्डिनेटर डॉ. जहांगीर आलम ने बताया कि चांसमेमो इंप्लीमेंट करने में गलती हो गई थी। इसकी वजह से तीन छात्राओं का दाखिला रद्द करना पड़ा है। कंट्रोलर एवं वीसी की अनुमति के बाद छात्राओं का दाखिला रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं से दाखिला शुल्क में ली गई रकम वापस कर दी जाएगी।