फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Women's Polytechnic students enrolled in the three canceled

एएमयू वीमेंस पालीटेक्निक में तीन छात्राओं का दाखिला रद्द

Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
AMU Women's Polytechnic students enrolled in the three canceled
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस पालीटेक्निक में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से रोहमा अजहर खान समेत तीन छात्राओं का दाखिला रद्द कर दिया गया है। एएमयू प्रशासन का पत्र मिलने के बाद छात्रा एवं परिजनों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

एएमयू वीमेंस पालीटेक्निक में डिप्लोमा इन सेक्रेटेरियट प्रैक्टिस कोर्स में प्रवेश के लिए रोहमा अजहर खान पुत्री अजहर मोहम्मद खान को 18 जुलाई को रिपोर्ट के लिए बुलाया गया था। उनका नाम वेटिंग में था। अगले दिन 19 जुलाई को हाल में नाम बोलकर रोहमा को बुलाया गया। दाखिला से संबंधित तमाम प्रक्रिया पूरी कर वह घर लौट आई। रोहमा ने निर्धारित 8715 रुपये फीस भी जमा कर दी।
विज्ञापन

रोहमा का दाखिला होने पर परिजन काफी खुश हुए और बधाई भी दी। दाखिला के करीब छह दिन बाद रोहमा अजहर खान के घर यूनिवर्सिटी का एक पत्र पहुंचा, जिससे मालूम हुआ कि उनका दाखिला रद्द कर दिया गया है। पत्र देखकर छात्रा परेशान हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे जाने पर कोआर्डिनेटर डॉ. जहांगीर आलम ने बताया कि चांसमेमो इंप्लीमेंट करने में गलती हो गई थी। इसकी वजह से तीन छात्राओं का दाखिला रद्द करना पड़ा है। कंट्रोलर एवं वीसी की अनुमति के बाद छात्राओं का दाखिला रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं से दाखिला शुल्क में ली गई रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed