फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Vice Chancellor Became First Volunteer for Corona Vaccine Testing

कोरोना वैक्सीन परीक्षण के लिए एएमयू कुलपति बने पहले वालंटियर

Wed, 11 Nov 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
AMU Vice Chancellor Became First Volunteer for Corona Vaccine Testing
कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में शुरू होने वाले कोरोना वायरस वैक्सीन के परीक्षण के लिए सबसे पहले वालंटियर के रूप में एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक के द्वारा कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए मंगलवार से मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हुआ। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भारत बायोटेक के नेतृत्व में वैक्सीन का अध्ययन और मूल्यांकन का काम करना है। इस परीक्षण के लिए स्वेच्छा से अनुसंधान में भाग लेने से महामारी का बेहतर इलाज विकसित करने में योगदान होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि इस क्लीनिकल परीक्षण का प्रबंधन करने के लिए डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं की एक नैतिक समिति पहले ही गठित की जा चुकी है। टीका परीक्षण के लिए आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती की गई है। प्रोफेसर मोहम्मद शमीम ने कहा कि वैक्सीन परीक्षण के पहले और दूसरे चरण के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। जो वॉलिंटियर्स परीक्षण में भाग लेंगे उन्हें इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के दिशा-निर्देशों के अनुसार यात्रा भत्ता और अन्य लाभ भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन संकाय के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव ने अधिक से अधिक लोगों से इस वैक्सीन के परीक्षण में स्वेच्छा से भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएसए, प्रोफेसर शादाब खान, ईएनटी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश चंद्र, सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सैयद अमजद अली रिजवी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर निशात अख्तर, प्रोफेसर असद खान, प्रोफेसर अनीस अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed