फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students clashed over photos of the Chief Minister on solar lights

UP: एएमयू में सोलर लाइट पर लगी सीएम की तस्वीरों को लेकर हंगामा, हटाने के बाद छात्रों के दो गुट आमने-सामने

Thu, 16 Oct 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 09:55 PM IST
सार

एएमयू के पूर्व कुलपति और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. तारिक मंसूर ने अपनी एमएलसी निधि से एएमयू में इंजीनियर कॉलेज वाले हिस्से में 16 सोलर लाइटें लगवाई थीं। इन लाइटों पर पट्टिका भी लगाई गई जिस पर उल्लेख था कि यह लाइटें किस निधि से और किसके सौजन्य से लगाई गई हैं। एक साइड में मुख्यमंत्री की फोटो भी है।

विज्ञापन
AMU students clashed over photos of the Chief Minister on solar lights
एएमयू सर्किल से स्ट्रीट लाइट पर लगे सीएम के बोर्ड को उतारता कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में विधान परिषद कोटे से लगाई गई एक सोलर लाइट के पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर की पट्टिका को कुछ छात्रों ने विरोध करते हुए हटवा दिया। इसको लेकर छात्रों का दूसरा समूह विरोध में आ गया और हंगामा होने लगा। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि कोटे से लगी सभी 16 लाइटों पर पट्टिका लगी हुई है। जबकि सोशल मीडिया पर एक खंभे से पट्टिका हटाते हुए कुछ छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है। विवि के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने सीएम कार्यालय को एक्स पर पोस्ट करके मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन

एएमयू के पूर्व कुलपति और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. तारिक मंसूर ने अपनी एमएलसी निधि से एएमयू में इंजीनियर कॉलेज वाले हिस्से में 16 सोलर लाइटें लगवाई थीं। इन लाइटों पर पट्टिका भी लगाई गई जिस पर उल्लेख था कि यह लाइटें किस निधि से और किसके सौजन्य से लगाई गई हैं। एक साइड में मुख्यमंत्री की फोटो भी है। इसी को लेकर 16 अक्तूबर को एएमयू के कुछ छात्रों ने एतराज करते हुए हंगामा कर दिया। छात्रों ने सीढ़ी लगाकर एक लाइट से वह पट्टिका उतरवाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। छात्रों की दलील थी कि कैंपस में किसी भी प्रकार की राजनीतिक मिजाज वाली तख्ती बैनर को न लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टिका हटाने की सूचना मिलते ही छात्रों का एक दूसरा समूह इसके विरोध में खड़ा हो गया। इन छात्रों का कहना था कि यदि सोलर लाइटें एमएलसी निधि से लगी हैं और वह पट्टिका लगाते हैं, तो उसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पट्टिका हटाने का विरोध कर रहे छात्र नेता अमित गोस्वामी ने कहा कि शुक्रवार को डीएम से मुलाकात करेंगे और कार्यवाही की मांग करेंगे।


यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि एमएलसी निधि से यूनिवर्सिटी परिसर में सोलर लाइट लगवाई गई हैं। किसी भी खंभे से सीएम की पट्टिका नहीं हटवाई गई है। कुछ छात्र इकट्ठा हुए थे जिनको समझा कर शांत कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed