फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student will go on Delhi roads: Nafees Fatima

एएमयू के छात्र उतरेंगे दिल्ली की सड़कों पर : फातिमा नफीस 

Mon, 02 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 02 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
AMU student will go on Delhi roads: Nafees Fatima
एएमयू के छात्र उतरेंगे दिल्ली की सड़कों पर : फातिमा नफीस  - फोटो : Dig Vishal
जेएनयू से गायब हुए छात्र नजीब की मां फातिमा नफीस और उसका भाई मो. मुजीब रविवार को एएमयू पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने आह्वान किया कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्र दिल्ली की सड़कों पर उतरे और गायब नजीब की तलाश कराने में उनकी सहायता करें। इस पर छात्र संघ ने हर संभव मद्द का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन

फातिमा नफीस ने कहा है कि जब तक नजीब एएमयू में पढ़ा तब तक वह सुरक्षित था। एएमयू से जेएनयू पहुंचने पर ही उसके साथ अनहोनी हुई है। अब वह अपने बच्चों को एएमयू से आगे नहीं जाने देंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कई दिनों बाद डॉग स्क्वाइड भेजा था। अगर पहले ही भेजा होता तो नजीब के कमरे से उसकी तलाश हो सकती थी। यही नहीं शक के आधार पकड़े गए नौ लड़कों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सिवाय उनका हॉस्टल बदलने के अलावा। जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बोलीं कि पीएम मोदी और अमित शाह को छोड़कर वह राजनाथ सिंह तक से इस मामले में फरियाद कर चुकी हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

दिल्ली के तत्कालीन उप राज्यपाल नजीब जंग ने तो ये कह दिया था कि उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि घुमा देने भर से काम हो जाएगा। बोलीं अब 23 जनवरी को होने वाले टेस्ट से शायद कुछ पता चले, जिसमें शक के आधार पर नौ लड़कों से पूछताछ होगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनके नाम से एक चिट्ठी एएमयू में भेजी थी, जिसको केस की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने ले लिया है। उन्हें दिखाया तक नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed