{"_id":"600f25358ebc3e333a554def","slug":"amu-student-murder-for-revenge-one-arrest-city-office-news-ali2547110161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेज की हत्या के बदले ही मारा था एएमयू छात्र को, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेज की हत्या के बदले ही मारा था एएमयू छात्र को, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के जाकिर नगर गली नंबर 5 में हुई एएमयू छात्र आतिफ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या जमालपुर में हुई शाहबेज की हत्या के बदले में हुई थी। एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेशी के बाद बच्चा जेल भेज दिया है। बाकी इस हत्या में शामिल अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आ गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार, 9 जनवरी की देर रात गली नंबर 5 जाकिर नगर में आतिफ की हत्या की गई थी। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मूल रूप से डिबाई हाल अमीर निशा निवासी नाबालिग आरोपी गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि शाहबेज की जमालपुर में हत्या हुई थी। शाहबेज के भाइयों अज्जू, नवेद ने इस बदले का प्लान बनाया।
इसी के तहत उन दोनों के साथ मैंने और सादान, फहीम, फरदीन आदि ने इस हत्या को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए। मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उसके नाबालिग होने के साक्ष्य पेश किए। बाद में उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेशी के बाद बच्चा जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार अब अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण में एक गिरफ्तार
एसओ मडराक राजीव कुमार के अनुसार किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी छोटे खां पुत्र आबिद अली निवासी घासीपुर को गिरफ्तार किया गया है। वह अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर ले गया था।