{"_id":"5e4953578ebc3ee5f9167e52","slug":"amu-student-beaten-police-aligarh-news-ali2268311117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सिपाहियों ने की थी एएमयू छात्र से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सिपाहियों ने की थी एएमयू छात्र से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमपुुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शनिवार रात एएमयू छात्र के साथ सीट को लेकर मारपीट और उसकी बहन से अभद्रता करने वाले यूपी पुलिस के दो सिपाही निकले। दोनों सिपाही प्रयागराज से माघ मेले से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे। सिपाहियों में विवेक निवासी मथुरा, जो वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात है। दूसरा सचिन निवासी बागपत है, जो बिजनौर में तैनात है। दोनों सिपाही यातायात पुलिस में तैनात हैं। जीआरपी अलीगढ़ ने दोनों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर विभागीय कार्रवाई के लिए जीआरपी एसपी जोगिंदर सिंह को भेज दी है। वहीं, तहरीर में जिस तीसरे आरोपी का जिक्र किया गया है। जीआरपी उसकी भी तलाश में लगी है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बीए ऑनर्स के प्रथम वर्ष के छात्र सकलैन अहमद पुत्र बिस्मिल अली निवासी हरचंदपुर, फतेहपुर अपनी बहन के साथ प्रयागराज स्टेशन से बोगी संख्या एस-1 में सीट नंबर 23 पर सवार हुए थे। टूंडला स्टेशन पार करने के बाद सीट पर तीन लोग आकर बैठ गए और जबरन सीट से हटाने लगे। विरोध पर गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही उनमें से एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। विरोध पर बहन के साथ भी अभद्रता कर दी। सकलैन का आरोप है कि उनके धर्म को लेकर भी टिप्पणी की गई।
विवाद पर बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने बीचबचाव किया। रात 11 बजे ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचते ही थाना जीआरपी में शिकायत दी गई। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक जांच में यूपी पुलिस के सिपाही सचिन और विवेक का अपराध सामने आया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जीआरपी कप्तान को पत्र रिपोर्ट सहित सौंप दिया गया है। तीसरे की अभी तलाश जारी है। इधर, मामले में मुकदमा दर्ज करने की भी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।