फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University gets 70th position in National Educational Institute Framework Ranking

राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान फ्रेमवर्क में 10 पायदान नीचे गिरी एएमयू की रैंकिंग, इस बार मिला 70वां स्थान

Fri, 12 Jun 2020 02:01 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University gets 70th position in National Educational Institute Framework Ranking
एएमयू - फोटो : अमर उजाला

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान फ्रेमवर्क रैंकिंग जारी की गई। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय रिकॉर्ड 60 पायदान नीचे गिर कर 70 वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि पिछले वर्ष उसकी रैंकिंग दसवें स्थान पर थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक इस गिरावट का कारण मंत्रालय की ही चूक है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा शोध के जो आंकड़े मंत्रालय भेजे गए थे, उसमें पिछले चार-पांच साल के आंकड़े गलत फीड कर दिए गए। इसके आधार पर रैंकिंग गिर गई, जबकि यह हकीकत से परे है। अभी दो अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने एएमयू को रैंकिंग में टॉप स्थान दिया है। 
विज्ञापन


जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया के विश्वविद्यालय की ओर से मंत्रालय को सन 2018 के लिए आंकड़े भेजे गए थे कि 363 पीएचडी अवार्ड हुए हैं। जबकि मंत्रालय इसे 8 ही दिखा रहा है। इसी तरह सन 2020 में 2911 शोध कार्य हो रहे हैं लेकिन इनकी संख्या 32 दर्शायी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में 312 पीएचडी प्रदान की गई, लेकिन मंत्रालय उनकी संख्या सिर्फ 10 ही प्रदर्शित कर रहा है। इसी प्रकार 2016-17 में 370 पीएचडी प्रदान की गई, लेकिन मंत्रालय उनको आठ दिखा रहा है। इन्हीं पिछले चार-पांच वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग होती है और अंक मिलते हैं। 


गलत फीडिंग के चलते विश्वविद्यालय की रैंकिंग नीचे दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस पर कड़ा एतराज करता है और मंत्रालय को अपनी आपत्ति से अवगत कराएगा और सही रैंकिंग के लिए मंत्रालय से आग्रह करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed