फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU lecturer involved in sexual harassment case

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे एएमयू के लेक्चरर

Mon, 25 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
AMU lecturer involved in sexual harassment case
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
एएमयू में नव नियुक्त एक असिस्टेंट प्रोफेसर छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसते नजर आ रहे है। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष से कर दी है। सोमवार को संकाय के डीन इस मामले की सुनवाई करने वाले है। आरोप है कि लेक्चरर छात्रा के पीछे पड़ गए थे और असामान्य व्यवहार कर रहे थे। विभाग, घर से लेकर दुकान तक छात्रा का पीछा किया। परेशान छात्रा इसकी शिकायत एएमयू वीमेंस सेल की सदस्या एवं वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा खातून से की। उन्होंने छात्रा को वीमेंस सेल की चेयरमैन के पास भेजा। छात्रा लिखित में शिकायत इसलिए नहीं करना चाहती थी कि उसकी बदनामी होगी। इस घटना के बाद लेक्चरर छात्रा के घर तक पहुंच गए और उसके अभिभावक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसको लेकर अभिभावक एवं लेक्चरर के बीच कहासुनी भी हुई। अभिभावक को जब पूरी बात मालूम हुई तो वह विभाग में पहुंच गए और लेक्चरर की शिकायत कर दी। शिकायत के समय डीन बाहर थे। उन्होंने पीड़ित छात्रा के परिजन को सोमवार को बुलाया है। वीमेंस सेल की सदस्या प्रो. नईमा खातून    ने कहा कि छात्रा के अभिभावक   ने विभाग में डायरेक्ट शिकायत   की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed