{"_id":"5ce30177bdec220726687574","slug":"amu-did-not-have-the-first-leader-dealer-rashidi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में पहले लीडर नहीं डीलर पैदा होते थे ः रशादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में पहले लीडर नहीं डीलर पैदा होते थे ः रशादी
Tue, 21 May 2019 01:11 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमुवि में आयोजित कार्यक्रम में फूलों की बारिश कर अतिथियों का स्वागत किया गया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू छात्र संघ द्वारा यूनियन हॉल में राष्ट्र निर्माण में एएमयू की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने कह दिया कि इससे पहले यहां लीडर नहीं डीलर पैदा होते थे। पहली बार यहां लीडर पैदा हुए हैं।
मौलाना रशादी की बात सुनकर वहां मौजूद छात्र एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। मौलाना आमिर रशादी के पुत्र हुजैफा आमिर रशादी एएमयू छात्र संघ के सचिव हैं और वह स्वयं कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने वर्तमान हालात का जिक्र करते हुए कहा कि सर सैयद ने करीब 150 साल पहले इसे समझ लिया था। आज एएमयू के छात्र पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन कर रहे हैं। बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान अपने आंदोलन के लिए मशहूर मौलाना रशादी ने कहा कि इस देश में न हिंदू और न मुसलमान आतंकवादी है बल्कि यहां की सरकार आतंकवादी है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा एवं बसपा पर तीखे प्रहार किये। कार्यक्रम में मौजूद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की जरूर तारीफ की और कहा कि यह अच्छे लीडरशिप के उदाहरण है।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि एएमयू ने देश को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, भारत रत्न, पद्मभूषण, और पद्मश्री से लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज, खिलाड़ी, अभिनेता आदि दिए हैं। उन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा कि एएमयू को तोड़ने वाले जान लें कि यह देश का गुलदस्ता है। इसके सुरक्षित रहने में देश की भलाई है। एएमयू को जब भी जरूरत होगी, वह इसकी मदद के लिए तैयार हैं। पीस पार्टी के अध्यक्ष अयूब खान ने कहा कि किसी पार्टी को कोसने से समस्या का समाधान नहीं होने वाला है। हमारी तबाही एवं बर्बादी की वजह हमारी सोच हैं। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बसिर अहमद खान ने कहा कि जब तक सियासी ताकत होगी कुछ नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को मुस्लिम लीग के मो. सुलेमान, प्रदीप नरवाल, अलूर शा नवास आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं संचालन सचिव हुजैफा आमिर ने किया। धन्यवाद ज्ञापित उपाध्यक्ष हमजा सूफयान ने किया। यूनियन हॉल में फूलों केेी वर्षा कर नेताओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर इमरान गाजी आदि ने पहली बार अलीगढ़ आने पर चंद्रशेखर आजाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ तमाम लोग मौजूद रहे।