{"_id":"613fb14a8ebc3e83b541360d","slug":"amu-did-not-give-respect-to-raja-mahendra-pratap-city-office-news-ali273100668","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जमीन ले ली मगर एएमयू ने नहीं दिया राजा महेंद्र प्रताप को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जमीन ले ली मगर एएमयू ने नहीं दिया राजा महेंद्र प्रताप को सम्मान
विज्ञापन
लोधा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करतेउपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को दो रुपये में जमीन लीज पर देने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह को सम्मान न मिलना दुर्भाग्यूपर्ण है। उनके नाम का एएमयू में उल्लेख न होना दुखद पहलू है।
सोमवार को वह एसजेडी पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि करीब 92 एकड़ भूभाग में राज्य विश्वविद्यालय बनेगा। 100 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। जमीन भी हस्तांतरित हो चुकी है। आला दर्जे का विश्वविद्यालय बनेगा, जिसमें रक्षा विषय का पाठ्यक्रम होगा, जो युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा। विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम होगा। इससे कासगंज, अलीगढ़, एटा व हाथरस के कॉलेज को जोड़ा जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि दो साल पहले ही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बनाने योजना तैयार हो चुकी थी। उनकी कैबिनेट में यह मसौदा स्वीकृत हुआ था। यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने मथुरा में प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज बनाया था।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, स्कूल के निदेशक इंजी. राजीव शर्मा मौजूद रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को मिला ए ग्रेड
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को ए ग्रेड मिला है, जबकि वर्ष 2017 में प्रदेश को सी ग्रेड मिला था। ए ग्रेड को शैक्षिक परिवर्तन माना जा रहा है। वहीं, गौतमबुद्धनगर आईटी हब के रूप में जाना जाने लगा है। देश में बनने वाले 100 मोबाइल में से 70 मोबाइल गौतमबुद्धनगर में बन रहे रहे हैं।
नकल माफिया की टूटी कमर
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का ठेका लेने वाले नकल माफिया की कमर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के चलते टूट गई। पहले नकल के मामले में कुख्यात कुछ जिलों में यूपी बोर्ड, प्रयागराज की तर्ज इलाके के नाम से बोर्ड चल रहा था। नकल पर नकेल सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम से कसी गई। अलीगढ़ में भी डीएम, कमिश्नर व डीआईओएस की मदद से कंट्रोल रूम बना, जिससे परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि जब पहली बार वह मंत्री बनकर आए थे, तब उन्होंने कहा ‘बाबू कल्याण सिंह ने कहा बेटा, नकल नहीं होने देना’। प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में 250 सेकेंडरी स्कूल, 77 महाविद्यालय, 12 विश्वविद्यालय बने हैं। जल्द ही 3-4 और विश्वविद्यालय बनेंगे।
बार-बार जाट राजा का जिक्त्रस्
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की बातचीत में बार-बार जाट राजा का जिक्र हुआ। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जाति पर राजनीति नहीं करती है।
कोरोना में विपक्षी पार्टी के नेताओं ने खेला ट्वीट-ट्वीट
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में केवल भाजपा कार्यकर्ताओं ने काम किया है, जबकि विपक्षी पार्टी के नेताओं ने घरों में बैठकर सिर्फ ट्वीट-ट्वीट का खेल खेला है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उनके कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह किए बगैर लोगों की मदद की, जिसमें कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं की मौत तक हो गई।