{"_id":"5c9fc94bbdec22145a0eada7","slug":"amu-case-6-students-return-suspension-ajay-and-adil-are-not-relieved","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एएमयू उपद्रव मामला: 6 छात्रों का निलंबन वापस, अजय और अदिल को राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू उपद्रव मामला: 6 छात्रों का निलंबन वापस, अजय और अदिल को राहत नहीं
Sun, 31 Mar 2019 01:23 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 12 फरवरी को दो छात्र गुटों में विवाद के बाद हुए उपद्रव के मामले में निलंबित 8 में से 6 छात्रों का निलंबन वापस कर लिया गया है। छात्र नेता एवं भाजपा विधायक डॉ. दलवीर सिंह के पौत्र ठाकुर अजय सिंह एवं मथुरा निवासी बीएएलएलबी छात्र अदिल खान का निलंबन बरकरार रखा गया है।
अजय सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए अनुशासन समिति में एक और मौका दिया जाएगा। एएमयू के अधिकारियों ने बताया कि 23 मार्च को अनुशासन समिति की बैठक हुई थी।
इसमें सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र मनीष कुमार (निवासी टप्पल), वीएम हॉल निवासी एमएससी केमेस्ट्री के छात्र अमन शर्मा (अनूपशहर, बुलंदशहर) सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र पवन जादौन (हाथरस), सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र इमरान खान (फिरोजाबाद), सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र अब्दुल मबूल (सिद्धार्थनगर) तथा डॉ. बीआर अंबेडकर हॉल के बीएसडब्लू छात्र फरहान जुबैरी (बदायूं) का निलंबन वापस ले लिया गया।
जांच कमेटी की रिपोर्ट को भी अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया था। अजय सिंह द्वारा अनुशासन समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा गया था, जबकि अदिल खान समिति में नहीं पहुंचे थे।

एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि अजय सिंह एवं अदिल खान का निलंबन बरकरार है। कैंपस प्रवेश पर भी प्रतिबंध है। अनुशासन समिति की अगली बैठक में दोनो छात्रों के मामले में सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को दो गुटों में विवाद में एएमयू में उपद्रव हुआ था।
कई बाइकें फूंक दी गई थी। अजय सिंह एवं उनके साथियों पर बाहरी युवकों के साथ सुलेमान हॉल के इमरान खन के कमरे में जाकर बैग व अन्य महत्वपूर्ण सामान छीनने, धमकी देने, बाब-ए-सैयद एवं प्रशासनिक ब्लाक पर हंगामा कर माहौल खराब करने, यूनिवर्सिटी में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने एवं सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल को खराब करने का आरोप लगा था।

साजिश करके निलंबन जारी रखा गया है: अजय
नेता अजय सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ की गई कार्यवाही नीति संगत नहीं है। मनमानी करके साजिश के तहत निलंबन जारी रखा गया है।
उनके संघर्ष को दबाने एवं उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हित की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने तथा वाहन फूंकने वाले लोगों का साक्ष्य देने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।