{"_id":"646921eed340e6cd440e3dd4","slug":"amu-bab-e-syed-closed-for-demanding-reinstatement-of-suspended-students-aligarh-news-c-2-ali1009-123601-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: निलंबित छात्रों के बहाली की उठी आवाज, बाब-ए-सैयद बंद कर हुआ धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: निलंबित छात्रों के बहाली की उठी आवाज, बाब-ए-सैयद बंद कर हुआ धरना-प्रदर्शन
Sun, 21 May 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:09 AM IST
सार
छात्र नेता हमजा जमशेद ने बताया कि करीब 10 छात्रों को बगैर कोई ठोस सबूत के विवि की अनुशासन समिति ने निलंबित कर दिया। छात्रों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कुलसचिव तानाशाही रवैया अपना रहे हैं।
विज्ञापन
एएमयू के बाबे सैयद पर धरना देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रों ने निलंबित छात्रों को बहाल करने की मांग को लेकर बाब-ए-सैयद बंद कर दिया। प्राक्टोरियल टीम ने बाब-ए-सैयद को खुलवाने के लिए छात्रों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। छात्र नेता हमजा जमशेद ने बताया कि करीब 10 छात्रों को बगैर कोई ठोस सबूत के विवि की अनुशासन समिति ने निलंबित कर दिया। छात्रों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुलसचिव तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बात कहने के लिए केवल उनके पास धरना ही एकमात्र विकल्प था। निलंबन को बहाल किए जाने तक धरना जारी रहेगा। रविवार को कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा भी है। फिर भी उनका धरना जारी रहेगा। धरने में जैद शेरवानी, मोहम्मद शहबान, मोहम्मद आतिफ आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
बाब-ए-सैयद बंद होने से लोगों को आने-जाने में दुश्वारी हुई। लोगों को घूमकर आना पड़ा। इस संबंध में डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने कहा कि छात्रों के निलंबन को बहाल कराने की मांग पर छात्र धरने पर बैठ गए। ब्यूरो
विज्ञापन