फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Aligarh Premier league

अमर उजाला अलीगढ़ प्रीमियर लीग के लिए 715 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Tue, 18 Jun 2019 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aligarh Premier league
अमर उजाला अलीगढ़ प्रीमियर लीग 2019 के ट्रॉयल में भाग लेने वाले खिलाड़ी व साथ में चयनकर्ता अजय शर्मा, - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला अलीगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल में सोमवार को अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के 715 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तेज धूप में पसीना बहाते हुए खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को खूब रिझाया। क्रिकेट जगत में अलीगढ़ से पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जल्द ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों में से आठ टीमें बनाई जाएंगी। जो प्रीमियर लीग में आपस में भिड़ेंगी।
विज्ञापन

आईपीएल की तर्ज पर होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में पूरे मंडल क्षेत्र के 715 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। इनमें दस साल से लेकर 35 साल तक के खिलाड़ी थे। क्रिकेट में पहचान बनाने वाले गौरव कुमार, शिवम सारस्वत, अनमोल वार्ष्णेय, हम्माद इफ्राक, सिद्धार्थ चौधरी ने भी ट्रायल दिया।
विज्ञापन

दिल्ली से आए अरुण कुमार, नोएडा के शारिक उस्मानी तथा अलीगढ़ के अजय शर्मा ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। चयनकर्ता जल्द ही खिलाड़ी चयनित कर आठ टीमें बनाएंगे। यही टीमें लीग में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में थर्ड अंपायर रिव्यू सिस्टम भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed