फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Aao Park Sanvare campaign

आओ पार्क संवारे: सुबह 6 बजे पार्क में पहुंचे लोग, साफ-सफाई, पौधारोपण कर दिया श्रमदान, कांशीराम पार्क संवारा

Sun, 24 Sep 2023 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 10:26 PM IST
सार

कांशीराम राम पार्क में स्थानीय लोग और सेवा ही घ्येय संस्था की मदद से साफ-सफाई की। सुबह 6 बजे लोग पार्क में एकत्रित होना शुरू हुए। पार्क की घास काटी।  लोगों ने मिलकर गंदगी साफ की।

विज्ञापन
Amar Ujala Aao Park Sanvare campaign
पार्क की सफाई करते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मानव जीवन में जितना जरूरी हवा, पानी और खाना है, उससे कई अधिक जरूरत हैं पेड़-पौधों की। यह हमारे स्वस्थ जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन, वर्तमान में इनका दायरा सिमट रहा है। इसके लिए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। इसी क्रम में अमर उजाला की ओर से आओ अपना पार्क संवारे अभियान के तहत रविवार को एडीए कॉलोनी सासनी गेट स्थित कांशीराम पार्क को संवारने का संकल्प लिया गया। साफ-सफाई कर पार्क में पौधरोपण किया गया। 

विज्ञापन


आओ पार्क संवारें अभियान
विज्ञापन


कांशीराम राम पार्क में स्थानीय लोग और सेवा ही घ्येय संस्था की मदद से साफ-सफाई की। सुबह 6 बजे लोग पार्क में एकत्रित होना शुरू हुए। पार्क की घास काटी।  लोगों ने मिलकर गंदगी साफ की। जिसके बाद उठाकर एक स्थान पर एकत्रित किया। कूड़े को फिकवाया गया। करीब 1.30 घंटे लोगों ने श्रमदान किया। लोगों ने इस पार्क को संवारने का संकल्प भी लिया। पौधरोपण कर उनकी देखभाल का भी जिम्मा उठाया। इस मौके पर राज सक्सेना, कुलदीप चौहान, अजय शर्मा, आनंद सक्सेना, आकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, चिराग सक्सेना, हृदेश कुशवाह, अर्जुन, आदित्य, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधारोपण

पार्क जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। इसकी साफ-सफाई के लिए सभी लोगों ने आज संकल्प लिया है। श्रमदान कर पार्क को संवारने का प्रयास किया है। आगे भी इसी तरह की सहभागिता निभाएंगे। -राज सक्सेना

पार्क संवरने से कई इलाके के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पेड़-पौधों से हवा स्वच्छ होने के साथ ही शरीर तरोताजा रहता है। संकल्प लिया है कि कांशीराम पार्क ही हालत सुधारेंगे। -कुलदीप चौहान
पार्क में पीपल व नीम जैसे पौधे रोपे जाएंगे। जिनकी देखभाल का जिम्मा हम लोगों ने उठाया है। ये पेड़ बनकर आगे आने वाली पीढ़ी के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। -अजय शर्मा
लोगों को जागरूक होना होगा। पार्क में गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगानी होगी। इसके लिए कूड़ेदान की व्यवस्था की जाएगी। गंदगी फैलाने वालों के साथ सख्ती बरती जाएगी। -आनंद सक्सेना

हम सभी ने आज पार्क को संवारने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान में सहभागिता निभाते हुए हम पार्क का जीर्णोद्धार करेंगे। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। -आकाश शर्मा
हर सप्ताह अब पार्क में समय निकालकर श्रमदान करेंगे। जिससे यहां साफ-सफाई रहेगी। पार्क में आने वाले अन्य लोगों से भी सहयोग मांगा जाएगा। पौधरोपण कर इसकी खूबसूरती बढ़ाएंगे। -प्रमोद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed