{"_id":"5faadbb48ebc3e5fa2076db6","slug":"alwar-s-onion-dropped-the-price-aligarh-news-ali2484980110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर की प्याज ने गिराए दाम, आलू के तेवर बरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर की प्याज ने गिराए दाम, आलू के तेवर बरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों के राजा आलू के दाम दीपावली पर भी कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। शीतगृहों में आलू का स्टॉक खत्म होने एवं बाहर से आलू कम मात्रा में आने के चलते एक सप्ताह से आलू के दाम यथावत हैं। हालांकि सोमवार से पंजाब से आलू की आवक शुरू हो गई है, लेकिन बहुत कम मात्रा में आ रहे इस आलू के दाम भी 44 रुपये किलो हैं। हालांकि अलवर से प्याज की आवक तेज होने से प्याज के दाम जरूर गिर गए हैं। टमाटर भी मंदा हो गया है।
जिले की सबसे बड़ी धनीपुर मंडी में आलू के दाम 35 रुपये किलो हैं। मंडी आढ़ती यूनुस ने बताया कि कोल्ड स्टोरों में आलू लगभग खत्म हो चुका है। सोमवार को पंजाब का आलू आया है, लेकिन काफी कम मात्रा में। सोमवार को मंडी में पंजाब के आलू के मात्र 40 पैकेट आए थे, जो 44 रुपये किलो के हिसाब से बिके। पंजाब में अभी आलू की खुदाई पूरी तरह नहीं हुई है। यह आलू 15 नवंबर के बाद ही आ पाएगा। सब्जी मंडी आढ़ती बाबू ने बताया कि अलवर से लाल प्याज के आने से प्याज के दाम गिरे हैं। पिछले हफ्ते तक 55 से 60 रुपये किलो तक चल रही प्याज के दाम मंगलवार को टूटकर 45 रुपये किलो तक रह गए। श्रीधर शिवपुरी मध्य प्रदेश से आने वाले टमाटर की आवक में आई तेजी से टमाटर के दाम भी 10 रुपये गिरकर 30 रुपये किलो तक रह गए हैं। अन्य सब्जियां सस्ती हुई हैं।
फुटकर में आलू, टमाटर व प्याज के दाम बेकाबू
आलू तो मंडी में ही महंगा है, लेकिन फुटकर में इसके दाम और भी ज्यादा चढ़े हुए हैं। बाजारों में अच्छे किस्म के आलू के दाम 45 से 50 और पाश कॉलोनियों में तो 55 से 60 रुपये किलो तक चल रहे हैं। प्याज भी 55 से 60 रुपये किलो तो टमाटर 40 से 45 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है।