फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegation of tying up a teenage girl in a field and abandoning her after she refused marriage.

Aligarh News: शादी से इन्कार पर किशोरी को खेत में बांधकर छोड़ने का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Allegation of tying up a teenage girl in a field and abandoning her after she refused marriage.
थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने एक युवक पर शादी का दबाव बनाने, भाई की हत्या की धमकी देकर घर से बाहर बुलाने और हाथ-पैर बांधकर ज्वार के खेत में छोड़ देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी के अनुसार वह जवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पिता की मौत के बाद वह अपनी मां और भाई के साथ हरदुआगंज क्षेत्र स्थित ननिहाल में मामा के घर रह रही है। उसका आरोप है कि गांव का सैफ अली पुत्र जाबिर खां काफी समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे आरोपी ने घर के मोबाइल पर फोन कर उसे बाहर आने के लिए कहा। उसने मना किया तो आरोपी ने उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी। भाई की सुरक्षा की चिंता में जैसे ही वह घर से बाहर निकली, आरोपी ने उसके दुपट्टे से उसके हाथ-पैर बांध दिए और पास के ज्वार के खेत में छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि वह पूरी रात खेत में पड़ी रही। अगले दिन आरोपी ने उसके मामा को फोन कर खेत में होने की जानकारी दी और चेतावनी दी कि यदि उसकी शादी उससे नहीं कराई गई तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। घटना के बाद किशोरी और उसका परिवार भय के साये में है। पीड़िता ने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


- किशोरी के बयानों से दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है, जिसके आधार पर घटना को अपहरण न मानते हुए आरोपित पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए किशोरी की मां तैयार नहीं है। - अभिषेक पटेल, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed