{"_id":"5f52a5f18ebc3e6a08248916","slug":"aligarh-youth-should-not-be-confused-47-percent-of-infected-people-aged-18-to-45-city-office-news-ali2429853112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : भ्रम में न रहें युवा, संक्रमितों में 47 प्रतिशत 18 से 45 आयु वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : भ्रम में न रहें युवा, संक्रमितों में 47 प्रतिशत 18 से 45 आयु वाले
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 47.3 प्रतिशत 18 से 45 आयु वर्ग वाले हैं। यानी युवा वर्ग सबसे अधिक वायरस की चपेट में आ रहा है। जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का प्रतिशत मात्र 10 है। लिंग के आधार पर देखे तो कुल संक्रमित में 65 प्रतिशत पुरुष एवं 34 प्रतिशत महिलाएं हैं।
युवा वर्ग इस भ्रम में जी रहा है कि उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है और वह कोरोना वायरस की चपेट में नहीं आएगा। जनपद में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या एवं आयु वर्ग का अध्ययन करने पर यह भ्रम टूट जाता है। जनपद में अप्रैल से लेकर 2 सितंबर 2020 तक 4745 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसमें 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की संख्या 2245 हैं। यानी संक्रमित लोगों में 47.3 फीसद युवा हैं। दूसरे स्थान पर 46 से 60 आयु वर्ग वाले हैं। इनकी संख्या 1331 है। 18 वर्ष से कम उम्र के 682 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 482 लोग हैं। लिंग के आधार पर देखे तो कुल संक्रमित 4745 लोगों में 3109 पुरुष एवं 1631 महिलाएं हैं।
युवाओं का बाजार में अधिक सक्रियता है। इसलिए कोरोना वायरस की चपेट में सबसे अधिक वहीं आ रहे हैं। युवा वर्ग लापरवाह भी है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं की होनी चाहिए। उन्हें स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए और मास्क, सामाजिक दूरी एवं बार-बार हाथ धोते रहने चाहिए।
विज्ञापन
- डॉ. वीपी सिंह, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल
अब तक संक्रमित लोगों के आंकड़े
पुरुष - 3109
महिला - 1631
18 से 45 वर्ष - 2245
46 से 60 वर्ष के - 1331
18 वर्ष से कम उम्र के - 682
60 वर्ष से अधिक - 482
कुल संक्रमित - 4745 : यह आंकड़ा 2 सितंबर 2020 तक का है।