फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh youth dies by drowning in canal

Aligarh News: नहर में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के संग गया था नहाने

Mon, 27 May 2024 05:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 27 May 2024 05:05 AM IST
सार

परिवार वालों ने व्हाट्स एप पर भेजे गए फोटो के जरिये शव की शिनाख्त की। परिवार वालों ने बताया कि रोहित अपने साथियों के साथ नहर नहाने गया था। नहाते समय नहर में डूबने से मौत हुई।

विज्ञापन
Aligarh youth dies by drowning in canal
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरदुआगंज के बुढ़ासी पुलिस चौकी क्षेत्र में खारजा नहर के किनारे पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिली मोपेड के नंबर के जरिये परिवार का पता लगाकर खबर दी। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहित पुत्र राधेलाल निवासी साहिबाबाद थाना सासनी गेट के रूप में हुई। परिवार वालों ने व्हाट्स एप पर भेजे गए फोटो के जरिये शव की शिनाख्त की। परिवार वालों ने बताया कि रोहित अपने साथियों के साथ नहर नहाने गया था। नहाते समय नहर में डूबने से मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed