{"_id":"69354ba29a8b37e7f00c55bf","slug":"aligarh-woman-constable-suicide-case-police-inspector-and-constable-accused-of-harassment-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस वाले से शादी करना चाहती थी हेमलता...दरोगा और सिपाही से चली थी बात, कांस्टेबल के इनकार करने पर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस वाले से शादी करना चाहती थी हेमलता...दरोगा और सिपाही से चली थी बात, कांस्टेबल के इनकार करने पर दी जान
Sun, 07 Dec 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Dec 2025 03:12 PM IST
सार
अलीगढ़ में महिला सिपाही ने दरोगा और कांस्टेबल के उत्पीड़न से तंग आकर जान दी थी। महिला सिपाही की आत्महत्या मामले में परिवार ने रिपोर्ट कराई है। कासगंज का दरोगा-रोरावर का सिपाही नामजद किए हैं।
विज्ञापन
aligarh police suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अलीगढ़ के महानगर के रोरावर थाने की महिला सिपाही हेमलता ने कासगंज के दरोगा संदीप सिंह व रोरावर के सिपाही कुलवीर बाल्यान द्वारा किए गए उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की है। सिपाही के भाई ने यह आरोप लगाते हुए बन्नादेवी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिसमें कहा है कि शादी के नाम पर दोनों ने हेमलता का उत्पीडऩ किया। फिर इन्कार कर दिया। इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों आरोपी आत्महत्या वाले दिन से ही अपने-अपने थानों से फरार हैं।
ये घटनाक्रम 29 नवंबर की दोपहर का है। मूल रूप से आगरा कागारौल के गांव बैमन की महिला सिपाही हेमलता (28) की तैनाती रोरावर थाने में आईजीआरएस पटल पर थी। उसने जीटी रोड पर बन्नादेवी क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में एक सेवानिवृत्त दरोगा नरेंद्र सिंह के मकान में लोहे के जाल से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
इससे पहले सिपाही ने अपने व्हाट्सएप पर आत्महत्या संबंधी स्टेटस लगाया था कि- मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहती हूं, मुझे माफ कर देना। इसी स्टेटस को देख साथी महिला सिपाहियों के जरिये आत्महत्या की खबर पुलिस को मिली। परिवार उस दिन पोस्टमार्टम के बाद शव ले गया था।

अब शुक्रवार शाम बन्नादेवी थाने में हेमतला के भाई उपेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर में पूर्व में बन्नादेवी में तैनात दरोगा संदीप कुमार व हेमलता के साथ रोरावर में तैनात सिपाही कुलवीर सिंह को नामजद किया है। जिसके आधार पर बन्नादेवी पुलिस ने दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकाने संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
सिपाही की दरोगा से हुई बात, फिर शुरू किया शोषण
रिपोर्ट में भाई का है कि सिपाही कुलवीर बाल्यान को हेमलला के दरोगा संदीप कुमार से संपर्क की जानकारी हुई और उसने दरोगा से बातचीत की। जब दोनों के बीच बातचीत हो गई। तब दरोगा और सिपाही ने उसकी बहन को मानसिक व भावनात्मक रूप से परेशान किया। जिससे वह अवसाद में आ गई। आरोप है कि हेमलता को फोन पर भी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने मजबूर होकर आत्महत्या की है।

महिला सिपाही के परिवार द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही चूंकि हमारे जिले का है। इसलिए हमारे स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर जेल भेजने की प्रक्रिया होगी। दूसरे जिले में कार्यरत दरोगा के संबंध में रिपोर्ट भेजी जा रही है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
सुबह सिपाही से मिलने पहुंचा था कुलवीर, शादी से इन्कार कर भागा
महिला सिपाही हेमलता ने जिस दिन आत्महत्या की थी, उस दिन सुबह कुलवीर उससे मिलने पहुंचा था। माना जा रहा है कि उसी दिन वह हेमलता से शादी करने की मनाकर भाग गया। इसके बाद काफी देर तक हेमलता किसी से फोन पर बात करती रही। फिर उसने आत्महत्या कर ली।

इस विषय में एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह बताते हैं कि अब तक की जांच व साक्ष्य के आधार पर उजागर हुआ है कि 29 नवंबर को हेमलता की आत्महत्या से पहले कुलवीर उससे मिलने उसके किराये के कमरे पर पहुंचा था। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह कितनी देर रुका था। इसके बाद सिपाही गायब हो गया।
बाद में काफी देर फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उसने आत्महत्या की है। यही माना जा रहा है कुलवीर उससे शादी करने व साथ आगरा जाने की बात से इन्कार कर गया होगा। इसी बात से आहत होकर उसने ये कदम उठाया है। फिलहाल कुलवीर रोरावर थाने से उसी दिन से गायब है।
इसी तरह जानकारी करने पर पता चला है कि संदीप सिंह उस दिन थाने से छुट्टी लेकर गया। इसके बाद वापस नहीं आया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक बताते हैं कि संदीप के विषय में कासगंज पुलिस को रिपोर्ट दी जा रही है। दोनों पर विभागीय कार्रवाई होगी। साथ में रिपोर्ट के अनुसार जेल भेजने आदि की कार्रवाई होगी।
दोनों के मोबाइल की भी होगी जांच
इस घटना को लेकर महिला सिपाही के मोबाइल के साथ-साथ आरोपी सिपाही के मोबाइल को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। ताकि दोनों के बीच की बातचीत, परेशान करने सरीखे कुछ साक्ष्य संकलित किए जा सकें।

पुलिस वाले से शादी करना चाहती थी हेमलता
रिपोर्ट में हेमलता के भाई उपेंद्र ने कहा है कि उनकी सबसे छोटी बहन पुलिस वाले से शादी करना चाहती थी। खुद उपेंद्र व परिजन जब भी उससे शादी के लिए कहते तो जवाब देती थी कि अभी थोड़ा समय दो। वह पुलिस विभाग के किसी व्यक्ति से ही शादी करेगी।

पहले दरोगा से चली शादी की बात
रिपोर्ट में भाई द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार काफी पहले हेमलता ने थाना बन्ना देवी पर तैनात दरोगा संदीप कुमार (वर्तमान तैनाती सोरों कासगंज) से शादी की बात चलना बताया था और मुलाकात कराने की बात कही थी। मगर कुछ समय बाद संदीप का वहां से तबादला हो गया। हेमलता भी महिला थाने से रोरावर पहुंच गई। दोनों की बात वहीं रुक गई।

सिपाही से बढ़ी नजदीकी, परिवार से मिलना था उसे
रिपोर्ट के अनुसार रोरावर में तैनाती पर हेमलता व कुलवीर बाल्यान की मुलाकात हुई। दोनों अत्यधिक नजदीक आ गए। इस पर हेमलता ने उससे शादी की इच्छा जताई। जल्द मुलाकात कराने की बात भी कही। वह देवोत्थान पर 10 दिन की छुट्टी पर घर पहुंची, तब भी उसने कुलवीर से शादी करने को कहा था।

इधर, अब 30 नवंबर को उसके चाचा की लड़की की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए हेमलता ने छुट्टी ली थी। उसमें भी कुलवीर को साथ पहुंचना था। आत्महत्या वाले दिन 12 बजे करीब पिता से बातचीत में भी बताया था कि छुट्टी मिल गई है। कुलवीर को लेकर आ रही है। मगर दो बजे उसकी आत्महत्या की खबर आई।